{"_id":"5ffb5ec58ebc3e332851b709","slug":"water-akbarpur-news-knp605194727","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर की पटरी फटने से सौ बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर की पटरी फटने से सौ बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
रैया गांव के पास माइनर की फटी पटरी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। माइनर में ओवरफ्लो पानी आने से कमजोर पटरी फट गई। सरैया गांव व आस-पास के गांवों के छह किसानों की करीब सौ बीघा खेत में खड़ी फसल में पानी भर गया। साथ ही सरैया गांव के रास्तों पर पानी भर गया। एसडीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग की टीम ने पटरी को दुरुस्त कर जलबहाव रोका। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
तहसील क्षेत्र के सरैया गांव से निकली माइनर रविवार को अचानक ओवर फ्लो हो गई। तेज बहाव से कमजोर माइनर की पटरी फट गई। गांव में पानी भरने लगा। देखते ही देखते माइनर किनारे खेतों पर तैयार हो रही गेहूं की फसलें डूब गईं। खेत व गांव में पानी भरने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। एसडीएम अंजू वर्मा ने सिंचाई विभाग के अभियंता को अवगत कराकर तत्काल टीम भेजने को कहा। इधर, ग्रामीणों ने माइनर की फटी पटरी बंद करने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने से वह पटरी को दुरुस्त नहीं कर सके।
एसडीओ सिंचाई आलोक श्रीवास्तव टीम लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से माइनर की पटरी को दुरुस्त कर पानी बहाव बंद किया गया। इससे पहले गांव के करन यादव, रावेंद्र सिंह, गिरीश पाल, राकेश पाल, संतोष पाल, संजीव पाल आदि किसानों की करीब सौ बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। एसडीएम ने बताया कि माइनर की पटरी को दुरुस्त करा दिया गया है। गांव में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।