{"_id":"5f2db2228ebc3e3cba0b46c9","slug":"water-akbarpur-news-knp57563167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुला झील में बनेगा वाटर लिफ्टिंग प्लांट, दूर होगी जलभराव की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुला झील में बनेगा वाटर लिफ्टिंग प्लांट, दूर होगी जलभराव की दिक्कत
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। बारिश होने पर जलभराव की समस्या से लोगों को जल्द छुटकारा मिलेगा। नगर पंचायत ने वाटर लिफ्टिंग प्लांट लगाने का प्रस्ताव बनाया है। बीस लाख रुपये की लागत से जवाहर नगर में बुला झील में प्लांट लगाया जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा।
बारिश में कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या हो जाती है। गलियों में घुटने तक पानी भर जाता है। रामलीला मैदान, क्रय विक्रय समिति, जवाहर नगर व बाजार वार्ड में जलभराव की समस्या अधिक है। जल निकासी की समस्या का हल करने के लिए छह वर्ष पूर्व मुख्य सड़क के दोनों ओर गहरे नालों का निर्माण कराया गया था, लेकिन नालों से धीमी गति से जलनिकासी होती है। तेज बारिश में गलियां जलमग्न हो जाती हैं। कस्बे के ज्यादातर नालों का पानी जवाहर नगर की चार बीघे में फैली बुला झील में गिरता है।
बुला झील ओवरफ्लो होने पर सड़क व गलियां जलमग्न होने से समस्या होती है। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत ने बुला झील के निकट वाटर लिफ्टिंग प्लांट लगाने का प्रस्ताव बनाया है। ईओ पवन किशोर ने बताया कि बारिश में जल निकासी की बड़ी समस्या है। वाटर लिफ्टिंग प्लांट से बुला झील के पानी को नजदीक की नहर में डालने का प्रस्ताव है। इससे झील खाली हो जाएगी और बारिश का पानी ओवर फ्लो नहीं होगा। बस्ती में जलभराव से निजात मिल जाएगी।