फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wagon of goods train derailed near Khaga in Fatehpur, Vande Bharat stood for half an hour

Fatehpur News: खागा के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, आधे घंटे खड़ी रही वंदे भारत, कई घंटों तक चली मरम्मत

Fri, 05 Aug 2022 07:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 Aug 2022 07:57 PM IST
सार

खागा प्लेटफार्म के पास कानपुर से प्रयागराज जा रही मालगाड़ी डाउन लाइन डिरेल हो गई।  इससे ट्रैक पर ही आधे घंटे वंदे भारत खड़ी रही है। वंदे भारत को लूप लाइन से निकाला गया और रेल यातायात शुरू हुआ।

विज्ञापन
Wagon of goods train derailed near Khaga in Fatehpur, Vande Bharat stood for half an hour
पश्चिमी केबिन के पास मालगाड़ी की मरम्मत करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे खागा प्लेटफार्म के पास डाउन लाइन पर डिरेल हो गई। एक वैगन के दो पहिए पटरी से नीचे उतर गए। मालगाड़ी में गड़बड़ी तब आई, जब वह स्टेशन पर पहुंची और पूर्वी केबिल के पास पटरी से उतर गई। हादसे में डाउन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन

कानपुर से प्रयागराज से एक मालगाड़ी केएल-60 सुबह करीब साढ़े दस बजे खागा रेलवे स्टेशन पहुंची, तो उसके संचालन में गड़बड़ी हुई और पटरियों से टूटने की तेज आवाज आने लगी। आवाज सुनकर रेलवे स्टॉफ तुरंत बाहर आ गया और मालगाड़ी पश्चिमी केबिन के पास पहुंची, तो एक वैगन के दो पहिए पटरी से उतर गए। 

विज्ञापन

हादसे में डाउन लाइन स्टेशन के पास से पश्चिमी केबिन तक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देख तुरंत पीछे से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस को खागा स्टेशन के आउटर पर रोक दिया गया। करीब आधे घंटे के बाद वंदे भारत को लूप लाइन से निकाला गया और रेल यातायात शुरू हुआ।

ट्रेन संचालन में देरी के चलते यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। सूचना पर एडीआरएम सहित प्रयागराज से कई अधिकारी व कर्मचारी खागा स्टेशन पहुंचे और वैगन का पहिया लगाया गया और करीब तीन घंटे के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। मरम्मत का काम शाम तक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed