{"_id":"b43e2ab6e21605729448eea04234451e","slug":"voting-came-in-fifth-place-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटिंग में पांचवें स्थान पर आया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटिंग में पांचवें स्थान पर आया शहर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 03 Dec 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल शहरों की मोस्ट पापुलस सिटीज की ताजा रैंकिंग में कानपुर पांचवें स्थान पर आ गया है। यह कनपुरियों की ऑन लाइन वोटिंग से संभव हो पाया।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने शहरवासियों से टॉप-थ्री शहरों में शामिल होने के लिए ज्यादा से ज्यादा कनपुरियों से केंद्र सरकार की वेबसाइट माईजीओवी में वोटिंग करने का आह्वान किया है। वोटिंग की अंतिम तिथि चार दिसंबर है। स्मार्ट सिटी के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का कार्य भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की दौड़ में शुरुआती पिछड़ने के बाद नगर निगम कनपुरियों के सहयोग से टॉप-थ्री में आने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। इसके लिए बुधवार को नगर निगम ने डीबीएस कॉलेज गोविंद नगर में कक्षाओं में जाकर स्टूडेंट को जागरूक किया।
विज्ञापन
स्टूडेंट के आईडी बनाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा वोट करने पर जोर दिया। इसके बाद सिविल साइंस स्थित कृष्णा टावर में कैंप लगा कर लोगों को जागरूक किया। यहां भी स्मार्ट सिटी की जानकारी देने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा कनपुरियों से तय समय के भीतर अपने शहर को स्मार्ट बूनाने के लिए वोट देने पर जोर दिया।
कैंपों का नेतृत्व कर रहे नगर निगम के आईटी अधिकारी परवेज खान, प्रमेंद्र, राहुल सब्बरवाल, आलोक तिवारी, अंशिका, उदित आदि शामिल रहे।