फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   voter-id-numbers-will-not-change-now

अब पता बदलने पर वोटर आईडी नंबर नहीं बदलेगा

Mon, 25 May 2015 02:47 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 25 May 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
voter-id-numbers-will-not-change-now
अब पता बदलने पर आपका वोटर आईडी नंबर नहीं बदला जाएगा। आपको वोटर लिस्ट में एक जगह से नाम कटवाने और दूसरी जगह जुड़वाने का झंझट नहीं उठाना पड़ेगा। नए एड्रेस वाले शहर के जिला निर्वाचन दफ्तर में अर्जी देने पर पहले वाले शहर की वोटर लिस्ट से आपका नाम काटकर नए शहर वाली वोटर लिस्ट में शामिल कर लिया जाएगा। इसके बाद उसी वोटर आईडी में पता बदलते हुए डुप्लीकेट वोटर आईडी तुरंत जारी कर दिया जाएगा। यही प्रक्रिया एक ही शहर में विधानसभा क्षेत्र बदलने पर भी अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

एक ही व्यक्ति के कई स्थानों से वोटर बने होने पर रोक लगाने के लिए निर्वाचन आयोग ने वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कराने का काम शुरू किया है। हर वोटर को अपना वोटर आईडी आधार कार्ड नंबर से लिंक कराना है। यह काम पूरा होने के बाद एक ही व्यक्ति के दो या अधिक स्थान से वोटर बनने का खुलासा हो जाएगा। इसलिए आधार कार्ड से लिंक वाले वोटर आईडी को छोड़कर अन्य स्थानों पर वोटर लिस्ट में शामिल नाम हटा दिए जाएंगे। आधार कार्ड से लिंक वोटर आईडी पर पड़ा नंबर आपका यूनिक नंबर होगा। ऐसे में अगर आप भविष्य में एक ही शहर में अपना निवास स्थान बदलते हैं या फिर शहर बदल देते हैं तो आपको निर्वाचन दफ्तर में एक अर्जी देनी होगी। इस अर्जी पर उसी वोटर आईडी पर आपका पता बदलते हुए डुप्लीकेट वोटर आईडी जारी हो जाएगा। यह काम करने के लिए निर्वाचन दफ्तर ने हर जिले में दो-दो मशीन मुहैया कराई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि हर वोटर को अपना आईडी आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है। जिन वोटरों ने अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाए हैं, वह जल्द से जल्द आधार कार्ड बनवा लें। सभी विधानसभा क्षेत्रों में आधार कार्ड कैंप लगवाए जा रहे हैं। वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक न कराने वाले वोटर को जिला निर्वाचन दफ्तर से नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस पर दिए गए तय समय में उसे जवाब देना होगा। ऐसा न करने पर माना जाएगा कि संबंधित वोटर को कुछ नहीं कहना है। इसके बाद उसका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed