फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vip number 9999 sold in 24500

वाहनों के मनपसंद नंबर लेने के लिए ऑनलाइन बोली, 24500 रुपये में बिका 9999

Tue, 23 Apr 2019 10:07 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Apr 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
vip number 9999 sold in 24500
प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर आरटीओ दफ्तर में सबसे ज्यादा 24 हजार पांच सौ रुपये में 9999 नंबर नीलाम हुआ। 15 हजार रुपये कीमत के इस नंबर की सबसे ऊंची बोली लगी। अब वाहनों के वीआईपी नंबरों की बोली लगती है।
विज्ञापन


सोमवार से आवेदन शुरू होते हैं। फीस जमा करने के बाद कोई भी वाहन की बोली लगा सकता है। इस बार सबसे ज्यादा बोली वाला नंबर यूपी 78 एफएस 9999 रहा। एफएस 1111 नंबर 19 हजार में बिका।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि तीन हजार रुपये में 8585, 7272 और 6262 नंबर नीलाम हुए। उनका कहना है कि शहर में वीआईपी नंबरों की ज्यादा बोली नहीं लग रही है। लखनऊ में एक नंबर 11 लाख 20 हजार में नीलाम हुआ है।

ऐसे लगाएं बोली 
किसी भी वाहन स्वामी को आकर्षक नंबर के लिए ऑन लाइन parivahan.gov.in पर आवेदन करना होता है। यह साइट खुलने पर फैंसी नंबर सलेक्ट करना होगा। उसके बाद वन टाइम पासवर्ड आता है। इसके बाद मनपसंद नंबर का आवेदन कर संबंधित नंबर की बोली लगा सकेंगे। राशि जमा करने के बाद आरटीओ दफ्तर से संबंधित नंबर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed