{"_id":"637b2f242e223a67666090d9","slug":"vinay-pathak-case-teachers-union-sent-a-letter-to-chancellor-to-remove-vice-chancellor-in-csjmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vinay Pathak Case: सीएसजेएम विवि में कुलपति को हटाने के लिए शिक्षक संघ लामबंद, कुलाधिपति को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vinay Pathak Case: सीएसजेएम विवि में कुलपति को हटाने के लिए शिक्षक संघ लामबंद, कुलाधिपति को भेजा पत्र
Mon, 21 Nov 2022 01:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Nov 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएमयू
- फोटो : सोशल मीडिया
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति प्रो. विनय पाठक पर गंभीर आरोप लगने के बाद अब शिक्षक संघ उन्हें पद से हटाने के लिए लामबंद होने लगे हैं। संघ के नेताओं ने कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ईमेल के जरिये पत्र भेजकर विवि में प्रशासनिक अधिकारियों को नीतिगत निर्णय लेने में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही कुलपति को पदमुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने रविवार को कुलाधिपति को भेजे पत्र में लिखा कि कुलपति प्रो. विनय पाठक करीब एक माह से विश्वविद्यालय नहीं आ रहे हैं। इससे विश्वविद्यालय में नीतिगत निर्णय नहीं हो पा रहे हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले करीब छह लाख विद्यार्थियों पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में कुलपति के पद पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन