फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vinay katiyar said priyanka rawat is more beautiful than priyanka gandhi

विनय कटियार बोले, ‘प्रियंका गांधी से ज्यादा खूबसूरत हमारी पार्टी की प्रियंका रावत हैं’

Sun, 27 Nov 2016 05:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
vinay katiyar said priyanka rawat is more beautiful than priyanka gandhi
भाजपा युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने युवाओं को दिया संदेश
हमीरपुर में आयोजित भाजपा युवा सम्मेलन में विनय कटियार ने रविवार को कहा कि प्रियंका गांधी से ज्यादा खूबसूरत हमारी पार्टी की प्रियंका रावत हैं। अगर कांग्रेस प्रियंका गांधी को मैदान में उतारती है तो उनके मुकाबले में प्रियंका रावत उतारी जाएंगी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने कहा कि देश को आजाद करने के लिए युवाओं की कुर्बानियां सबसे ज्यादा रहीं। उन्होंने नोटबंदी पर बसपा, सपा को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर के श्रीगायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में भाजपा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विनय कटियार ने कहा कि बसपा में नोटबंदी ने सबसे हायतौबा मचा रखी है। क्योंकि उसका हाथी अब बैठ चुका है। वहीं समाजवादी पार्टी भी नोटबंदी से हलाकान है। उनके परिवार की लड़ाई नोटो को लेकर हो रही थी। लेकिन जिस दिन से नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया। उस दिन से परिवार का झगड़ा समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि सपा के लोग देश और प्रदेश में सांप्रदायिकता के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कैराना का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि उनकी सरकार बनी तो लोग गांव नहीं छोडेंगे। बल्कि अपने ही घरों में सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने पूरे विपक्ष के एकजुट होने पर कहा कि एक दूसरे का विरोध करने वाले अब नोटबंदी पर एक साथ हो गए हैं। लेकिन केंद्र सरकार किसी भी तरह से झुकने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed