फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Village Development Officer in Rasulabad removed 8.87 lakhs without getting work done

रसूलाबाद में ग्राम विकास अधिकारी ने बिना काम कराए निकाले 8.87 लाख

Wed, 29 Sep 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Village Development Officer in Rasulabad removed 8.87 lakhs without getting work done
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव के दौरान रसूलाबाद की तीन ग्राम पंचायतों में प्रशासक के तौर पर नियुक्त ग्राम विकास अधिकारी ने 8.87 लाख रुपये का गोलमाल कर दिया। ग्राम प्रधानों ने ग्राम विकास अधिकारी पर बिना कार्य कराए धननिकासी का आरोप लगाया है। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने मामले की जांच बीडीओ को सौंपी है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के चलते रसूलाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत समस्तपुर न्योराज, नौहानौगांव व मिर्जापुर लकोठिया में प्रशासक के तौर पर ग्राम विकास अधिकारी शिवबहादुर गौतम को नियुक्त किया गया। चुनाव बाद ग्राम प्रधानों ने विकास कार्यों का जिम्मा संभाला तो प्रशासकों की हेराफेरी उजागर हुई।
विज्ञापन

समस्तपुर न्योराज के ग्राम प्रधान सतवंत सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र मेें बताया कि प्रशासक के तौर पर नियुक्त ग्राम विकास अधिकारी शिवबहादुर गौतम ने गांव में बिना कार्य कराए ही ग्राम निधि के खाता प्रथम से 261585 रुपये व 15वें वित्त से 259524 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नौहानौगांव के प्रधान मुकेश सिंह ने बताया कि उनके यहां भी बिना काम के ग्राम निधि से 239360 रुपये निकाले गए। मिर्जापुर लकोठिया की प्रधान सरिता देवी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी ने उनकी ग्राम पंचायत मेें भी बिना कार्य कराए ग्राम निधि से 86850 रुपये व 15वें वित्त से 39790 रुपये निकाले। तीनों ग्राम प्रधानों ने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की। डीएम जेपी सिंह ने डीपीआरओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

रसूलाबाद की तीन ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने पूर्व में प्रशासक के तौर पर नियुक्त ग्राम विकास अधिकारी पर बिना काम कराए धन निकासी करने की डीएम से शिकायत की थी। जिसकी जांच रसूलाबाद बीडीओ को सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed