{"_id":"5f19a6b98ebc3e63851745ee","slug":"vikas-dubey-news-vikas-dubey-s-cousin-arrested-from-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे का चचेरा भाई हरदोई से गिरफ्तार, शिवम पर घोषित है 25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे का चचेरा भाई हरदोई से गिरफ्तार, शिवम पर घोषित है 25 हजार का इनाम
Thu, 23 Jul 2020 08:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 Jul 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने विकास दुबे के गैंग का खात्मा कर दिया है
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे के चचेरे भाई शिवम दुबे को पुलिस ने गुरुवार को हरदोई से गिरफ्तार कर लिया है। वह अपनी मौसी के घर पनाह लिए हुए था। पुलिस ने उसके मौसा-मौसी के मोबाइल फोन आदि भी जब्त कर लिए हैं।
पिछले तीन चार दिन से शिवम वहीं पर रह रहा था। शरण देने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है। बिकरू कांड के दूसरे दिन तीन जुलाई की सुबह पुलिस ने विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय और चचेरे भाई अतुल दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया था।
बिकरू कांड में अतुल का सगा भाई यानी विकास का चचेरा भाई शिवम दुबे उर्फ दलाल भी नामजद है जो वारदात के बाद से फरार था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने हरदोई के आजाद नगर इलाके में दबिश देकर शिवम को गिरफ्तार कर लिया। वह अपने मौसा कमल मिश्रा के घर पर रुका था। कमल मिश्रा के मुताबिक तीन-चार दिन पहले शिवम उनके घर आया था।

कानपुर एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिवम दुबे की गिरफ्तारी की गई है। उसके मौसा-मौसी समेत अन्य परिजनों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। सीडीआर खंगाल रहे हैं।
विकास के साथ चलाई थीं गोलियां
एसपी ग्रामीण ने बताया कि वारदात की रात प्रभात और अमर दुबे की तरह ही शिवम भी पुलिस से मोर्चा लेने के लिए सबसे आगे था। वो भी पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसा रहा था। इसलिए वो हत्या समेत अन्य धाराओं का आरोपी है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। उसके जरिये अन्य फरार आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में पुलिस लगी है।
भइया ने कहा था तो पुलिस पर दागीं गोलियां
पूछताछ में शिवम ने वारदात कबूली है। उसने बताया कि भइया (विकास दुबे) ने बोला था, इसलिए पुलिस पर गोलियां चलाईं। शिवम ने बताया कि पुलिस के आने की खबर मिलते ही विकास ने सभी को अपने घर की छत पर बुलाया था। इसमें वो भी शामिल था। वहीं पर सभी को हथियार दिए गए। कारतूसों को जेबों में भर लिया था। उसके बाद वो अतुल के साथ उसकी छत पर घात लगाकर बैठ गया था। जब पुलिस ने दबिश दी तो सबके साथ मिलकर शिवम ने भी गोलियां दागी थीं।