{"_id":"5f06cc088ebc3e635313e8f5","slug":"vikas-dubey-keep-roaming-in-mahakal-temple-premises-but-none-could-recognize-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey Arrest News: 170 कैमरों के बीच खुलेआम घूमता रहा विकास दुबे, फोटो भी खिंचवाई, लेकिन किसी को नहीं हुआ शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey Arrest News: 170 कैमरों के बीच खुलेआम घूमता रहा विकास दुबे, फोटो भी खिंचवाई, लेकिन किसी को नहीं हुआ शक
Thu, 09 Jul 2020 01:34 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर विकास दुबे के महाकाल मंदिर परिसर से पकड़े जाने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ऐसा कुख्यात अपराधी जिसे पकड़ने के लिए कई राज्यों की पुलिस दिन-रात एक कर लगी हुई थी, वह महाकाल मंदिर जैसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर खुले आम घूमता रहा और चाक चौबंद के बावजूद किसी को खबर तक नहीं लगी। यह अपने-आप में चौंकाने वाला मामला है।
विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
महाकाल मंदिर परिसर में 170 आधुनिक कैमरे लगे हुए हैं। इसके अलावा यहां हर समय 60 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। गुरुवार सुबह जब मंदिर से विकास को गिरफ्तार किया गया, तब भी वहां भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे।
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
हैरानी की बात यह है कि इस सब के बावजूद विकास दुबे मुंह पर मास्क लगाकर खुलेआम घूम रहा था। उसने मंदिर में फोटो भी खिंचवाए और किसी तो खबर तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता मानी जाती है। सिंहस्थ के दौरान यहां सुरक्षा की दृष्टि से कई काम हुए थे। आधुनिक कैमरे लगाने के साथ-साथ एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया था। यहां से पूरे मंदिर परिसर और आसपास के कुछ क्षेत्रों की निगरानी की जाती है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे
- फोटो : ani
दुबे की गिरफ्तारी के समय भी कंट्रोल पर एक अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी दे रहे थे। मंदिर के हर कोने पर नजर होने के बावजूद कंट्रोल रूम के अधिकारी विकास को नहीं पहचान सके।