फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vikas dubey kanpur news: Electricity cut off for 22 houses including Vikas Dubey

बिकरू कांड: विकास दुबे और एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों सहित 22 घरों की बिजली काटी

Sun, 27 Sep 2020 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Sep 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Electricity cut off for 22 houses including Vikas Dubey
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बकायेदारी पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने बिकरू और आस-पास के गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे समेत 22 लोगों के घरों की बिजली काट दी। बिकरू गांव में 12 कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन


निगम की झींझक डिवीजन की टीम ने कार्रवाई की। एसडीओ मैथा सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाकर बिकरू समेत आसपास के गांवों के कनेक्शन काटे गए। पौने चार लाख रुपये से अधिक का बिल लोगों पर बकाया था। कई घरों में बिना मीटर के बिजली जल रही थी।
विज्ञापन


मुठभेड़ मारे गए प्रवीण और प्रभात के घर में एक किलोवाट से ज्यादा लोड मिला। इस मामले में गिरफ्तार उमाकांत, श्यामू, रामू, गोपाल और गोविंद समेत 22 घरों में मीटर नहीं लगे थे। विकास दुबे की दहशत और अभी तक गांवों में अनमीटर्ड बिजली आपूर्ति की सहूलियत के नियम का यहां बेजा फायदा उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ मैथा ने बताया कि कुछ लोगों ने कार्रवाई के बाद एक लाख 55 हजार रुपये का बिल जमा कर कनेक्शन जोड़ने को कहा है। एसडीओ ने बताया कि सभी घरों में मीटर लगेगा। पकड़े गए मामलों में बिजली चोरी अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed