फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas Dubey Case, Wife reached Municipal Corporation for death certificate

Vikas Dubey Case: मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पत्नी पहुंची नगर निगम, कर्मचारियों ने ये कहकर लौटाया

Fri, 17 Feb 2023 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Feb 2023 10:45 AM IST
सार

बिकरू कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पत्नी नगर निगम पहुंची। यहां उन्होंने पंजीकरण कार्यालय में इसके लिए आवेदन किया। वहीं, नगर निगम कर्मियों ने सचेंडी थाने की रिपोर्ट मांगी।
 

विज्ञापन
Vikas Dubey Case, Wife reached Municipal Corporation for death certificate
vikas dubey - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए गुरुवार को उसकी पत्नी रिचा दुबे नगर निगम मुख्यालय पहुंची। जन्म, मृत्यु पंजीकरण कार्यालय में इसके लिए आवेदन किया। लेकिन कर्मचारियों ने सचेंडी थाने से रिपोर्ट लेकर आने की बात कह कर उन्हें लौटा दिया।

विज्ञापन

बिकरू कांड से चर्चा में आए 52 वर्षीय कुख्यात बदमाश विकास दुबे 10 जुलाई 2020 को सचेंडी थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ था। लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र की इंद्रलोक कालोनी निवासी विकास की पत्नी रिचा दुबे दोपहर में नगर निगम मुख्यालय स्थित जन्म, मृत्यु पंजीकरण कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

वहां अपने पति का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया।  बता दें कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दहशतगर्द विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे को थाने से कोई कागजात न भेजने के चलते उन्हें बिना प्रमाणपत्र के ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की रात पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी थी। विकास व उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ बिल्हौर और एसओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed