फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas Dubey Case: Member of Housing Appeal Committee

सनसनीखेज खुलासा: विकास दुबे मरने के बाद भी आवास अपील समिति का सदस्य

Thu, 25 Mar 2021 03:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Mar 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case: Member of Housing Appeal Committee
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड का मुख्य आरोपी रहा विकास दुबे जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) की आवास अपील समिति का पांच साल से सदस्य है। ताज्जुब की बात है कि उसका एनकाउंटर हुए आठ माह हो गए लेकिन उसके स्थान पर परियोजना निदेशक ने किसी दूसरे सदस्य को अभी तक नामित नहीं किया।
विज्ञापन


आवास आवंटन की पात्रता सूची में गड़बड़ी की जांच में इसका खुलासा हुआ। डीआरडीए विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का संचालन किया जाता है। इसमें आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की मदद सरकार की ओर से दी जाती है।
विज्ञापन


पात्रों का चयन सचिव और बीडीओ करते हैं। उसके बाद फाइनल सूची पर जो आपत्तियां आती हैं, उनका निस्तारण करने और पात्रों को धनराशि उपलब्ध कराने के बाद ग्राम पंचायत में सूची का प्रकाशन करने का काम अपील समिति का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सीडीओ अध्यक्ष और परियोजना निदेशक व अच्छी छवि वाला ब्लॉक का एक व्यक्ति सदस्य होता है। शिवराजपुर ब्लॉक में 2015 में विकास दुबे को परियोजना निदेशक ने सदस्य नामित किया था। उसके कहने पर ही लोगों को आवास आवंटन किया जाता था।


जुलाई 2020 में एनकाउंटर के बाद भी विकास का नाम नहीं हटाया गया। 2021 में 3581 लोगों की सूची बिना अपील समिति के अध्यक्ष के अनुमोदन कराए शासन को भेज दी गई। सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार का कहना है कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। जल्द कमेटी का दूसरा सदस्य नामित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed