{"_id":"5bcd827ebdec22698e6eadc5","slug":"vijay-kumar-martyr-during-terrorist-attack-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K आतंकी हमला : आतंकवादियों से अकेले लोहा लेते हुए शहीद हो गया उन्नाव का लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K आतंकी हमला : आतंकवादियों से अकेले लोहा लेते हुए शहीद हो गया उन्नाव का लाल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
शहीद विजय की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले का लाल जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गया। शहीद विजय कुमार (28) पुत्र देवराज उन्नाव जिले के ग्राम रावतपुर थाना बीघापुर निवासी था। विजय की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया।
विज्ञापन
आतंकवादियों से अकेले लोहा लेते हुए शहीद हो गया उन्नाव का लाल
विजय माता-पिता की इकलौते संतान थे। वह एसएसबी 42 बटालियन बहराइच में तैनात थे। जिनकी कंपनी जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने गई थी। यहां वंतीपुरा पोस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलवामा पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस मुठभेड़ में आतंकवादियों से अकेले लोहा लेते हुए विजय अपनी पोस्ट के सभी अधिकारी व कर्मचारियों की सुरक्षा करने के दौरान शहीद हो गए। इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलते ही यहां उन्नाव में परिजन बेसुध हो गए। शहीद विजय के घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी हुई है।