{"_id":"5f1c23bc8ebc3e63b25a0841","slug":"video-viral-of-man-beaten-for-molestation-in-hamirpur-bus-depot","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुरः छेड़खानी करने वाले मनचले की पिटाई का वीडियो वायरल, युवती ने आरोपी को पीट किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुरः छेड़खानी करने वाले मनचले की पिटाई का वीडियो वायरल, युवती ने आरोपी को पीट किया हंगामा
Sat, 25 Jul 2020 06:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 25 Jul 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी पर युवक को पीटा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में शुक्रवार रात रोडवेज डिपो में एक मनचले की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपी युवक ने युवती से छेड़खानी कर अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश की। इस पर युवती ने मनचले को पकड़कर जमकर पीट दिया।
घटना से रोडवेज पर हंगामा होता देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि बाद में युवक किसी तरह युवती के चंगुल से भाग निकला। कोतवाल ने कहा कि घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हमीरपुर में शुक्रवार रात एक युवती अपने रिश्तेदार के साथ बाहर जा रही थी।
तभी शहर के रोडवेज डिपो के पास एक मनचला युवती से छेड़खानी कर उसका वीडियो बनाने लगा। युवती को मनचले की हरकतों की जैसे ही भनक लगी उसे दबोचकर बीच सड़क में जमकर पीटा। मनचले की पिटाई देख डिपो पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। फिर भी युवती और उसका रिश्तेदार आरोपी को पीटते रहे।
विज्ञापन
तभी मनचला उनके चंगुल से छूटकर मौके से भाग निकला। इस बीच राहगीरों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। लेकिन पीड़िता की ओर से किसी प्रकार की तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।