फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   video of up policemen misbehaving with women shopkeeper in banda

बांदा: बंदी बताकर डंडों से तहस-नहस की महिला की दुकान, कांस्टेबल लाइन हाजिर

Wed, 15 Jul 2020 02:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Jul 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
video of up policemen misbehaving with women shopkeeper in banda
कांस्टेबल द्वारा डंडे से महिला दुकानदार का बिखेरा गया सामान - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी बताकर पुलिस कांस्टेबल ने फुटपाथ पर समोसा-पकौड़ी बेच रही महिला की दुकान तहस-नहस कर दी। डंडे से सामान फेंक दिया। महिला की आरजू मिन्नत और मंगलवार को बंदी न होने की दलीलों की अनसुनी कर दी।

विज्ञापन


उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी दी। बीच बाजार पुलिस के इस रवैए ने आम लोगों और व्यापारियों में रोष पैदा कर दिया। कई व्यापारियों ने पुलिस कर्मी का विरोध किया। गरीब को उजाडऩे की इस पुलिसिया कार्रवाई का वीडियो वायरल होते देर न लगी।
विज्ञापन


विधायक प्रकाश द्विवेदी तक भी मामला पहुंच गया। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि संबंधित कांस्टेबल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल की इस कार्रवाई को गलत मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया है। नगर क्षेत्राधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि कांस्टेबल प्रदीप कुमार मर्दन नाका पुलिस चौकी में तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed