फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Video of PRD jawans taking money goes viral

हरदोई: पीआरडी जवानों का रुपये लेते वीडियो वायरल, मास्क न लगाने पर चालान नहीं काटा, की वसूली, रिपोर्ट

Tue, 22 Sep 2020 09:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Sep 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Video of PRD jawans taking money goes viral
पीआरडी जवानों का रुपये लेते वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में नुमाइश चौराहे पर मास्क न लगाने वाले युवक का चालान न करने के बदले पीआरडी जवानों ने वसूली कर ली। इसका वीडियो वायरल हो गया। एसपी के निर्देश पर पीआरडी के दो जवानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शहर में नुमाइश चौराहे पर यातायात पुलिस का बूथ है। यहां पीआरडी जवानों की भी तैनाती है। मंगलवार को नुमाइश चौराहे पर मास्क न लगाने पर बाइक सवार को पीआरडी जवानों ने रोक लिया। उसका चालान न काटकर सुविधा शुल्क वसूलते समय किसी राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर एसपी अनुराग वत्स ने जांच कराई। पीआरडी जवानों द्वारा सुविधा शुल्क लिए जाने की पुष्टि होने पर एसपी ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। शहर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि सदर चौकी प्रभारी अजीम खां की तहरीर पर पीआरडी जवान विनोद कुमार निवासी संडीला और रामसागर निवासी बिलग्राम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसूली का ये तरीका निकाला 
सुविधा शुल्क लेने के लिए पीआरडी जवान ने नया तरीका निकाला। बिना मास्क जा रहे युवक की बाइक पर ही एक पॉलिथीन और रजिस्टर रख दिया। इसके बाद वहां से हट गए। युवक उनके पास पहुंचा और पॉलिथीन व रजिस्टर के बीच में रुपये रख दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed