फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Video of girl beating in Kanpur went viral, Bajrang Dal leader interrogated, female friend jailed

Kanpur News: युवती की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल, बजरंगदल के नेता से पूछताछ जारी, महिला मित्र को जेल

Wed, 10 Aug 2022 01:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Aug 2022 01:04 AM IST
सार

काकादेव थाना क्षेत्र में एक युवती की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ था। साथ ही, उसका अश्लील वीडियो बनाकर रंगदारी भी मांगी गई। पुलिस ने पीटने वाली युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपी महिला का मित्र बजरंग दल का नेता है। वारदात में उसकी भूमिका की भी जांच जारी है।

विज्ञापन
Video of girl beating in Kanpur went viral, Bajrang Dal leader interrogated, female friend jailed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में युवती को पीटने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में हिरासत में लिए गए बजरंग दल के नेता प्रिंस राज श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस लाला से दूसरे दिन पूछताछ जारी रही। वारदात में उसकी भूमिका के साक्ष्य पुलिस जुटा रही है। वहीं उसकी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन

सप्ताह भर पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवती को दूसरी युवती गालियां देकर पीट रही थी। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू की तो पता चला कि वीडियो काकादेव क्षेत्र का है। पीड़िता ने थाने में पहुंचकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि प्रिंस राज की महिला मित्र ने उसको नशीला पदार्थ पिलाया। अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल किया। विरोध पर उसने पीटा था। पुलिस ने प्रिंस राज व उस युवती पर केस दर्ज किया। सोमवार रात प्रिंस को हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सात-आठ घंटे हंगामा किया था। अफसरों ने समझाबुझाकर शांत कराया था। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि वीडियो में जो युवती मारपीट करते दिख रही है उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं।

क्या हंगामे से बैकफुट पर है पुलिस
केस में प्रिंस राज भी नामजद आरोपी है। वहीं एक वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें बताया जा रहा है कि प्रिंस राज एक किन्नर को पीट रहा है। हालांकि अफसरों ने प्रिंस पर कार्रवाई नहीं की है। उससे पूछताछ करने तक ही कार्रवाई सीमित रही है।

डीसीपी पश्चिम का कहना है कि युवती से मारपीट वाले वीडियो में प्रिंस दिखाई नहीं दे रहा है। फिर भी उसकी भूमिका जांची जा रही है। किन्नर को पीटने वाला जो वीडियो है, उसमें भी यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि प्रिंस राज ही मारपीट कर रहा है। इसलिए पुख्ता साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जब से हंगामा हुआ है तब से ऐसी आशंका है कि पुलिस थोड़ी बैकफुट पर है।

ये था पूरा मामला
 काकादेव थानाक्षेत्र में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने का मामला प्रकाश में आया था। पीड़िता ने युवक और उसकी प्रेमिका पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोप है कि रावतपुर थानाक्षेत्र के राणा प्रताप नगर निवासी प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस लाला ने अपने प्रेमिका के साथ मिलकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनवाया।

इसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग की। इनकार पर प्रिंस की प्रेमिका ने जान से मारने की धमकी दी। एसीपी स्वरूप नगर बृजनारायण सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्रिंस श्रीवास्तव व उसकी प्रेमिका के खिलाफ मारपीट, रंगदारी व धमकाने में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

प्रिंस पर ये मामले हुए थे दर्ज

  • फजलगंज थाने में पिछले साले साल विजय नगर निवासी राहुल यादव से मारपीट हुई थी। इसमें प्रिंस व उसके पांच साथियों पर केस दर्ज किया गया था। 
  • कल्याणपुर थाने में 2020 में नवीन नगर निवासी अरुण ने प्रिंस व उसके चार साथियों पर मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। 
  •  केशवपुरम निवासी मोबाइल शॉप के मालिक अशोक सिंह ने प्रिंस व अन्य पर रंगदारी, मारपीट का केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed