फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vicious people who robbed on the pretext of shining jewellery, utensils arrested in Farrukhabad

Farrukhabad: जेवर, बर्तन चमकाने के बहाने घरों में करते थे लूट, पुलिस ने दोनों लुटेरों को भेजा जेल

Tue, 18 Oct 2022 05:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Oct 2022 05:58 PM IST
सार

घरों में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बिहार निवासी दोनों लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों के पास से जेवर, बर्तन साफ करने का पाउडर, दो तमंचे व कारतूस पुलिस ने बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Vicious people who robbed on the pretext of shining jewellery, utensils arrested in Farrukhabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में बर्तन साफ करने के बहाने घर में घुसकर लूट करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों लुटेरों के पास से जेवर, बर्तन साफ करने का पाउडर, दो तमंचे और कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं।

विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरदार खां निवासी उर्मिला व नातिन आस्था बीती 30 अगस्त को दिन में घर में बैठी थीं। इसी दौरान एक युवक घर आया और पीतल के बर्तन साफ करने की बात कही। आस्था ने युुवक को लोटा दिया। युवक ने उसको साफ कर दिया।
विज्ञापन

युवक दरवाजे पर गया और दूसरे साथी को बुला लाया। मेन गेट बंदकर एक युवक ने तमंचा दिखाकर उर्मिला के हाथ की सोने की चूड़ियां उतार ली। कुत्ते को कमरे में बंद कर दिया था। दोनों युवक घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के खुलासे में जुटी एसओजी ने बिहार के कटिहार थाना बरारी मोहल्ला लक्ष्मीपुर निवासी संजय साह, गौतम साह को घोड़ा नखास बाजार में एक पुराने खंडहर से पकड़ लिया। एसओजी ने इनके पास से सात हजार की नकदी, एक सोने की चूड़ी, बैग में रखा पाउडर, तौलिया व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में घटना का खुलासा किया। इस दौरान एएसपी अजय प्रताप मौजूद रहे। पकड़े गए दोनों लुटेरों के बारे में अन्य जनपदों में आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। दोनों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed