{"_id":"5d530f2a8ebc3e6cd4061319","slug":"vehicles-will-run-on-cod-bridge-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 सालों से नहीं बना सीओडी पुल, निरीक्षण करने पहुुंचे सांसद पचौरी फंसे तो अधिकारियों पर तिलमिला उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सालों से नहीं बना सीओडी पुल, निरीक्षण करने पहुुंचे सांसद पचौरी फंसे तो अधिकारियों पर तिलमिला उठे
Wed, 14 Aug 2019 01:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
सीओडी पुल का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद सत्यदेव पचौरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के सीओडी पुल (आरओबी) की दूसरी लेन की शुरुआत में अभी करीब चार माह का समय और लगेगा। मंगलवार को पुल का निरीक्षण करने पहुंचे शहर सांसद सत्यदेव पचौरी ने पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता (एनएच खंड) एसपी ओझा से कहा कि अब बार-बार पुल निर्माण पूरा होने की तारीख तय नहीं की जाएगी।
एक बार शुरुआत की तारीख तय करके बताओ। इस पर ओझा ने दिसंबर में जनता के लिए पुल शुरू कर देने का आश्वासन दिया। पुल के दूसरी लेन का काम कछुआ गति से चलने की जानकारी मिलने पर सांसद पचौरी निरीक्षण करने पहुंचे थे।
उन्होंने अभियंताओं के साथ पुल निर्माण की प्रगति रिपोर्ट देखी और गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश दिए। कहा कि शहर के सभी निर्माणाधीन पुलों का काम समय पर पूरा कराया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पांडेय, महामंत्री चिंता सिंह चंदेल, मलखान सिंह, अनुपम मिश्रा, पार्षद यशपाल सिंह, उमेश शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
अगले माह निर्माण पूरा, दो माह चलेगी टेस्टिंग
अधिशासी अभियंता ओझा ने बताया कि रविवार को पुल के दूसरी लेन के सभी गर्डर रख दिए गए हैं। अब कुल 72 मीटर लंबाई में स्लैब की ढलाई होनी है। इसके लिए सरिया काटी और बांधी जा रही हैं। अगस्त अंत या सितंबर की शुरुआत में पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद करीब दो माह तक टेस्टिंग और अंतिम चरण के काम पूरे होंगे। दिसंबर में हरहाल में पुल की दूसरी लेन तैयार हो जाएगी।