{"_id":"6ae107cdd777da8401041aed","slug":"vande-mataram-echoed-in-over-two-hundred-schools-with-more-than-one-lakh-students-participating-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1696014-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो सौ से अधिक विद्यालयों में गूंजा वंदेमातरम, एक लाख से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो सौ से अधिक विद्यालयों में गूंजा वंदेमातरम, एक लाख से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल
विज्ञापन
कानपुर। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के आह्वान पर मंगलवार को सीएसजेएमयू, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, मंधना स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज समेत दो सौ से अधिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा व सामूहिक वंदेमातरम गान हुआ। इसमें एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को 26 से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क बेनाझाबर में आयोजित होने वाले हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले की जानकारी भी दी गई। मेला के राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत कोठारी ने विद्यार्थियों से भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने और वैज्ञानिक तथ्यों के साथ समाज के सामने प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
सीएसजेएमयू के सीनेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. उमेश पालीवाल ने की। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक भवानी भीख ने स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम की प्रेरणादायी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रमों में नवेंदु शुक्ला, अरविंद दीक्षित, बृजमोहन, डॉ. हारेंद्र मुर्झानी, प्रो. दिग्विजय शर्मा, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. एसके द्विवेदी, डॉ. दिवाकर मिश्र, उपेंद्र पासवान, अतुल दीक्षित और धीरेंद्र मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।