फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vande Bharat Express train stopped at the eastern outer of Bharthana railway station

Etawah: हाई स्पीड वंदे भारत का इंजन फेल, साढ़े तीन घंटे बाधित रहा डाउन ट्रैक

Mon, 09 Sep 2024 02:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Sep 2024 02:38 PM IST
सार

Etawah News: पैंटो में आई खराबी से भरथना-साम्हों स्टेशन के पास हाई स्पीड ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रैक बंद होने से अयोध्या वंदे भारत, शताब्दी सहित कई ट्रेनें दो से तीन घंटे खड़ी रहीं।

विज्ञापन
Vande Bharat Express train stopped at the eastern outer of Bharthana railway station
रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा से करीब 20 किलोमीटर दूर भरथना और साम्हो रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार सुबह नई दिल्ली से वाराणसी जा रही हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस (संख्या-22426) के इंजन के पैंटो में खराबी आने से ट्रेन करीब सवा तीन से ज्यादा समय तक खड़ी रही। सुबह नौ से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन


हाई स्पीड ट्रेन के खड़े हो जाने की सूचना पर पहुंचे इंजीनियर व टेक्नीशियनों की तमाम तमाम कोशिशों के बाद भी इंजन में आई खराबी को ठीक नहीं किया जा सका। बाद में मालगाड़ी के इंजन से हाई स्पीड ट्रेन को खींचकर भरथना स्टेशन के लूप लाइन पर पहुंचाया गया। इस दौरान आनंद विहार से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत भी भरथना स्टेशन पर खड़ी रही। शताब्दी सहित अन्य ट्रेनों को इटावा, जसवंतनगर स्टेशनों पर रोका गया। यह सभी ट्रेनें दो से तीन घंटे खड़ी रहीं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ठीक नौ बजे नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस जैसे ही भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के पोल संख्या 1135/2 के पास पहुंची तभी ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इंजन में बिजली आपूर्ति ठप होने पर लोको पायलट ने तत्काल इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी।

रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तकनीकी खामी को ठीक करने में जुट गई। घंटों मशक्कत के बाद भी ट्रेन के इंजन को चालू नहीं किया जा सका। जैसे ही पैंटो काे ओएचई लाइन से जोड़ा जाता, फाल्ट हो जाता। इंजीनियरों के अनुसार वंदे भारत के इंजन को पावर सप्लाई देने वाले पैंटो में खराबी आने से इंजन को बिजली नहीं मिल पा रही।

 

देर तक ट्रैक बाधित रहने पर रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन को मेन लाइन से हटाकर लूप लाइन में ले जाने का फैसला लिया। उधर, ट्रेन का एसी बंद हो जाने से गर्मी से परेशान यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में यात्रियों को यहां खड़ी आनंद विहार-अयोध्या वंदेभारत, पीछे से रही दिल्ली -लखनऊ शताब्दी और आनंद विहार समर स्पेशल से कानपुर सेंट्रल भेजा गया। सेंट्रल से स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को वाराणसी पहुंचाया गया। ट्रेन में भाजपा की प्रदेश इकाई की महिला अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य समेत कई नेता भी थे।

पीआरओ इलाहाबाद मंडल अमित सिंह ने बताया कि वंदेभारत हाई स्पीड हाईटेक ट्रेन है। यही कारण रहा कि इसे मौके पर ठीक नहीं किया जा सका। इसके रैक को ठीक करने के लिए दिल्ली भेजा गया है। पैंटो में आई खामी के कारण इंजन को बिजली की आपूर्ति नहीं मिल पा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed