फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vaccination started late in Gajner

गजनेर में देर से शुरू हुआ टीकाकरण

Thu, 03 Jun 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vaccination started late in Gajner
सरवनखेड़ा। गजनेर सीएचसी में बुधवार को वैक्सीन देरी से पहुंचने के कारण युवाओं को करीब सवा दो घंटे इंतजार करना पड़ा। शासन से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चिह्नित स्वास्थ्य केंद्र या कैंप में लोगों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना टीकाकरण के लिए बुधवार को सुबह नौ बजे से ही लोग गजनेर सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन

अस्पताल के रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के बाद लोगों को इंतजार करने के लिए कह दिया गया। काफी देर बाद भी वैक्सीन न लगने पर लोगों ने जानकारी ली तो बताया गया कि मुख्यालय से लाई जा रही है। करीब सवा ग्यारह बजे वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण शुरू हो सका। कानपुर के नौबस्ता से वैक्सीन लगवाने आए राजेश कुमार सविता व रमेश कुमार सविता ने बताया कि सुबह 9 बजे से वैक्सीनेशन के लिए पहुंच गए थे, लेकिन ढाई घंटे बाद उन्हें वैक्सीन लग सकी।
विज्ञापन

विसायकपुर रनियां के विमल कुमार ने बताया कि वैक्सीन देर से आने की वजह से लंबा इंतजार करना पड़ा। दुरौली कानपुर नगर के सौरभ शुक्ला ने बताया कि समय से वैक्सीन न आने से परेशानी उठानी पड़ी। इस बाबत सीएचसी प्रभारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट में समस्या की वजह से वैक्सीन देर से आ सकी। बुधवार को वहां सिर्फ 55 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने टीकाकरण का लिया जायजा
संदलपुर। सीएचसी हवासपुर समेत चार स्थानों पर बुधवार को वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। कौरू जलालपुर के कैंप का तहसीलदार सिकंदरा लखनलाल राजपूत ने नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र सचान के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए। बीडीओ संदलपुर भगवान सिंह चौहान ने असवी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
वैक्सीनेशन की संख्या कम देख नाराजगी जताई और सुधार के लिए कहा। तहसीलदार सिकंदरा ने बताया कि शाम पांच बजे तक सीएचसी हवासपुर में दो सौ, कौरू जलालपुर में 116, असवी 95 व हथूमा में 80 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इस दौरान सचिव मनोज कनौजिया, हिमांशु गौतम, प्रधान निधि कटियार मौजूद रहीं।
इसी तरह डेरापुर सीएचसी सहित क्षेत्र के कई गांवों में 67 लोगों को टीके लगाए गए। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि 18 साल से अधिक उम्र वाले 56 व 45 साल से अधिक के 11 लोगों को शिविर में टीका लगाया गया है।
हैदरपुर गांव में 80 लोगों ने लगवाया टीका
पुखरायां। हैदरपुर गांव में बुधवार को एसडीएम दीपाली भार्गव ने टीकाकरण शिविर का आयोजन कराया। इस दौरान 80 लोगों को टीका लगाया गया। एसडीएम ने बताया कि कुछ गांव ऐसे हैं जहां टीकाकरण नहीं हो रहा था। इसका कारण लोगों की ओर से टीका न लगवाना था। इस पर बुधवार को हैदरपुर गांव में टीकाकरण कैंप का आयोजन कराया गया। गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को टीकाकरण के बारे में बताया गया। इस गांव के 80 लोगों ने टीका लगवाया।

महिला मिली कोरोना संक्रमित
कानपुर देहात। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने का असर अब दिखाई देने लगा है। बुधवार को कानपुर मेडिकल कॉलेज से आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट मेें एक महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि घाटमपुर निवासी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसे होम आइसोलेशन में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब कुल 34 एक्टिव केस और 26 हॉटस्पॉट बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed