फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vaccination rate slowed in Rajpur, Jhinjhak and Malasa

राजपुर, झींझक व मलासा में टीकाकरण की रफ्तार सुस्त

Sat, 29 May 2021 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Vaccination rate slowed in Rajpur, Jhinjhak and Malasa
कानपुर देहात। टीकाकरण की रफ्तार कई ब्लॉकों में धीमी है। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम को जानकारी दी गई कि राजपुर, झींझक, मलासा ब्लॉक में वैक्सीनेशन की रफ्तार बेहद कम है। इस पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अफसरों को ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोविड-19 की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम जेपी सिंह को बताया गया कि जिले में कुल 56 मरीज एक्टिव हैं। इसमें 39 का होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। तीन प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। डीएम ने संपर्क में आए लोगों की कम जांच होने पर चिंता व्यक्त की। डीएम ने कहा कि राजपुर, झींझक, मलासा ब्लॉक में टीकाकरण बेहद कम है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोविड-19 के नोडल अफसर डॉ. जतारया ने बताया कि शुक्रवार को 39 जगहों पर वैक्सीनेशन किया गया। जेल में निरुद्ध कैदियों का भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया कि जिले के 42 हॉटस्पॉट जोन में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने बताया कि 1483 प्रवासी मजदूर जिले में हैं। जिले में 40 आरआरटी सक्रिय हैं। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।
आक्सीजन प्लांट के लिए जल्द बनाएं स्टीमेट
कानपुर देहात। सीडीओ सौम्या पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से जिले में बनने वाले आक्सीजन प्लांट के स्टीमेट के बारे में सीएमओ डॉ. राजेश कटियार से चर्चा की।
जमीन के विषय पर अफसरों से बात की। सीडीओ ने सीएमओ को जल्द स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सीडीओ ने परियोजना निदेशक से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के लिए पात्रों की सूची तैयार करने को कहा।
तीसरी लहर से पहले तैयारी करें पूरी
कानपुर देहात। डीएम जेपी सिंह ने शुक्रवार को बैठक करते हुए अधिकारियों से कहा कि सभी कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए तैयार रहें। बैठक के दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय ने कहा कि ट्रेस, ट्रैक, टेस्टिंग की व्यवस्था पहले से ही चल रही है।
एल-वन व एल-टू अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाए जाने पर चर्चा की गई। ऑक्सीजन की उपलब्धता जिले में पहले से कर लेने के निर्देश दिए गए। ब्लॉकवार सैनिटाइजेशन कराए जाने के लिए डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए।
राष्ट्रपति के पैतृक गांव सहित तीस जगहों पर 29 से वैक्सीनेशन
कानपुर देहात। जिले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख सहित तीस गांवों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सीडीओ सौम्या पांडेय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

सीडीओ ने बताया कि अभियान 29 से 31 मई तक चलाया जाएगा। इस दौरान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य को प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed