फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   upsc Women topper Jagriti Awasthi give success tips: two percent coaching guidance, 98 percent your hard work

महिला वर्ग की टॉपर जागृति अवस्थी ने दिए सफलता के टिप्स: दो प्रतिशत कोचिंग का गाइडेंस, 98 प्रतिशत आपकी मेहनत

Mon, 18 Oct 2021 11:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Oct 2021 11:43 PM IST
सार

जागृति ने सोमवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में फोन पर आए सवालों के जवाब में सफलता के ये टिप्स दिए। जागृति ने कहा कि तैयारी के दौरान पाठ्यक्रम और बीते सालों के प्रश्नपत्र जरूर देखें।

विज्ञापन
upsc Women topper Jagriti Awasthi give success tips: two percent coaching guidance, 98 percent your hard work
जागृति अवस्थी - फोटो : amar ujala

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में महिला वर्ग की टॉपर और ओवर ऑल दूसरे स्थान पर आने वाली जागृति अवस्थी का मानना है कि बगैर कोचिंग के भी सफलता पाई जा सकती है। जागृति के अनुसार कोचिंग का गाइडेंस दो प्रतिशत काम आता है, बाकी 98 प्रतिशत आपकी मेहनत है, जो सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।
विज्ञापन


उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी में जुटे छात्रों को सलाह भी दी है कि अनुशासित होकर तैयारी करें और हर चीज का टाइम टेबल बना लें। सफलता के ये टिप्स जागृति ने सोमवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में फोन पर आए सवालों के जवाब में दिए। जागृति ने कहा कि तैयारी के दौरान पाठ्यक्रम और बीते सालों के प्रश्नपत्र जरूर देखें। इससे क्या पढ़ना है और किस स्तर की पढ़ाई करनी है, इसकी जानकारी हो जाती है।
विज्ञापन


आप जिस भाषा में सहज हों, उसी में परीक्षा दें। बोलचाल की भाषा में परीक्षा देने से अभिव्यक्ति अच्छे से व्यक्त की जा सकती है। प्री की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट, मेंस के लिए राइटिंग स्किल और इंटरव्यू के लिए पर्सनैलिटी डेवलप पर ध्यान देना चाहिए। बताया कि उन्होंने कोरोना काल में सेल्फ स्टडी से दूसरे प्रयास में सफलता पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के सवाल और जागृति के जवाब
प्रश्न - प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की शुरुआत कैसे करनी चाहिए? - अभिषेक गुप्ता, अमरोहा, दीपक शर्मा, बलिया, आराध्या पांडेय, बाराबंकी, आदर्श अवस्थी, गोंडा
उत्तर - जिस परीक्षा को देने जा रहे हैं, उसका सिलेबस देखना चाहिए। साथ में बीते साल के प्रश्नपत्र भी देखें। सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करें।

प्रश्न - आईएएस बनने के
लिए कोचिंग जरूरी है क्या ? आशुतोष संखवार, रामादेवी
उत्तर - सेल्फ प्रीपरेशन सफतला की कुंजी है। हर विषय का ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल तैयार है। टेस्ट सीरीज लेकर तैयारी की जा सकती है। 

प्रश्न - गरीब छात्र-छात्राएं यूपीएससी की तैयारी कैसे करें? योगेश कुमार, मुरादाबाद
उत्तर - आर्थिक कमजोरी सफलता में बाधा नहीं बन सकती है। अपने भीतर विश्वास रखने की आवश्यकता है। एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से तैयारी करें और बीते साल के प्रश्नपत्र जरूर देखें। 

 

प्रश्न - सीसैट और एथिक्स की तैयारी किस तरह से करें? आंचल सिंह, गाजीपुर
उत्तर - बीते पांच-छह साल के प्रश्नपत्र देखें। दोनों विषयों में सबसे ज्यादा प्रैक्टिस की आवश्यक है। 

प्रश्न - मैं एमएससी एजी की पढ़ाई कर रहा हूं, यूपीएससी में क्या संभावनाएं हैं? शुभम सिंह, रायबरेली
उत्तर - यूपीएससी की परीक्षा में एजी विषय से भी संभावनाएं हैं। आप सिलेबस के अनुसार विषय को पढ़ें।

प्रश्न - यूपीएससी का प्री निकल जाता है, लेकिन मेंस रह जाता है क्या करूं ? चेतन शर्मा, अलीगढ़
उत्तर - मेंस की तैयारी के लिए लेखन कौशल बढ़ाना जरूरी है। ऑनलाइन टेस्ट सीरीज लेकर सवालों को हल करें। 

प्रश्न - यूपीएससी में ज्यादातर कम उम्र वाले ही सफल हो पाते हैं, इसका कारण? बादल राय, अलीगढ़
उत्तर - परीक्षा देने वालों में कम उम्र के परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होती है। इस वजह से सफल होने में भी उनका प्रतिशत ज्यादा होता है। ज्यादा उम्र का प्रतिभागी भी मेहनत करेगा तो सफल होगा। 

प्रश्न - ग्रामीण परिवेश में रहने वाले छात्र-छात्राएं सीमित संसाधनों में कैसे तैयारी करें? शिव प्रकाश शुक्ला, फतेहपुर
उत्तर - ग्रामीण और शहरी परिवेश का फर्क नहीं पड़ता है। ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल हर जगह मौजूद है। मन लगाकर अनुशासन में रहकर पढ़ाई करें।

प्रश्न - मेरी उम्र 13 साल है, मैं आईएएस बनना चाहता हूं, क्या करना चाहिए? आफाक खान, मुजफ्फरनगर
उत्तर - आपका विचार अच्छा है। इस समय आप अपनी शिक्षा पर ध्यान दें। 

 

प्रश्न - यूपीएससी की परीक्षा किस भाषा में दें, जिससे सफलता मिले? मनु, हापुड़
उत्तर - भाषा सिर्फ परीक्षा देने का माध्यम है। कन्टेंट पर फोकस रखें। जिस भाषा में पकड़ अच्छी हो, उसी में परीक्षा दें। 

प्रश्न - यूपीएससी की तैयारी के लिए टाइम टेबल कैसा रखें? राघवेंद्र, रूमा
उत्तर - मंथली, वीकली और डेली का प्लान और पढ़ाई करने का कन्टेंट तय कर लें।

प्रश्न: मैं ग्रामीण क्षेत्र से हूं, सिविल सर्विस की तैयारी करने के लिए क्या करूं ? - आशुतोष यादव, बिल्हौर
उत्तर: करंट अफेयर्स बाजार में उपलब्ध हैं। कोविड के दौरान ऑनलाइन प्लेटफार्म से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। एनसीईआरटी की किताबों के साथ अखबार रोज पढ़िए।

प्रश्न: सारी चीजें भूलकर अपने लक्ष्य पर कैसे ध्यान रखें? - राहुल सागर, ग्रेटर नोएडा
उत्तर: अपने आपको पढ़ाई के प्रति प्रेरित करें। पहले 45 मिनट से पढ़ाई की शुरुआत करें, फिर 50, फिर 55, धीरे-धीरे समय बढ़ने लगेगा।

प्रश्न: जनरल स्टडीज के लिए क्या पढ़ना चाहिए? - डॉ. विकास, बड़ौत, बागपत
उत्तर: एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें। विषय गहराई से पढ़े। उसे अभ्यास में लाए।

प्रश्न: कॉलेज में अभी दाखिला लिया है। ऐसे में क्या आदत डालें कि पढ़ाई में मदद हो सके? - अर्पित अवस्थी, लखनऊ
उत्तर: एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें और व्यक्तित्व का विकास करें। निचले स्तर पर अपने आपको मजबूत करें। 

प्रश्न: आपने यूपीएससी की तैयारी कैसे की, क्या शेड्यूल था? - नैना पांडेय, बदायूं
उत्तर: पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को समझना, दो वर्ष तक आठ से नौ घंटे तक पढ़ाई की है।

प्रश्न: हिंदी से 11वीं कर रही हूं। सिविल सर्विस के लिए क्या करूं? - नेहा, रुड़की, उत्तराखंड
उत्तर: अभी पूरा ध्यान 11वीं में लगाएं। अपनी रुचि के हिसाब से विषय चुनें। 

प्रश्न: 11वीं के बच्चे किस तरह से यूपीएससी की तैयारी करें ? - सुधांशु रघुवंशी, बनारस
उत्तर: पूरा फोकस 11वीं और 12वीं की पढ़ाई में करें, स्नातक के बाद ही यूपीएससी की तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed