फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UPSC Result: Chaitanya became IAS in first attempt after getting 37th rank

UPSC Result: औरैया के चैतन्य 37वीं रैंक पाकर पहले प्रयास में ही बने आईएएस, घर पर पढ़कर की तैयारी

Tue, 23 May 2023 06:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 May 2023 06:29 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है। औरैया जिले के चैतन्य अवस्थी 37वीं रैंक पाकर पहले ही प्रयास में आईएएस बन गए।

विज्ञापन
UPSC Result: Chaitanya became IAS in first attempt after getting 37th rank
चैतन्य अवस्थी का मुंह मीठा कराते शिक्षक रमेश सिंह, साथ में मां प्रतिमा व पड़ोसी कौशल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में लगन व मेहनत के बल पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इसकी मिसाल बने हैं सहायल थाना क्षेत्र के गांव बेल्हूपुर के मूल निवासी चैतन्य अवस्थी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में 37वीं रैंक पाकर चैतन्य अवस्थी अपने पहले ही प्रयास में आईएएस बन गए। यहां बड़ी बात यह रही कि उन्होंने किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। घर पर पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन


चैतन्य अवस्थी अपनी इस सफलता के पीछे मां प्रतिमा अवस्थी व पिता स्व. संतशरण अवस्थी को श्रेय देते हैं। उन्होंने हाईस्कूल व इंटर स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल कानपुर से किया। इसके बाद उन्होंने क्लेट की परीक्षा दी। इसमें सफल होने के बाद उन्होंने एलएलबी की। इसी दौरान पिता संत शरण अवस्थी का देहांत हो गया। सिर से पिता का साया उठने के बाद मां के साथ रहते हुए पढ़ाई जारी रखी। दिल में आईएएस बनने की चाह थी तो उसे पूरा करने के लिए रात दिन घर पर ही पढ़ाई की। आखिरकार मेहनत रंग लाई।

विज्ञापन

मंगलवार को आए यूपीएससी के रिजल्ट ने उनकी मेहनत को साकार कर दिया। चैतन्य अवस्थी ने बताया कि पांच जून 2022 को प्री परीक्षा दी थी। इसके बाद मेन्स हुआ और 13 अप्रैल को साक्षात्कार होने के बाद मंगलवार को परिणाम घोषित किया गया। परिणाम आने के बाद मां प्रतिमा, चाचा रमाशरण व सदगुरू शरण से लेकर परिवार के अन्य लोगों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली। सुबह से लेकर देर शाम तक उनके घर पर बधाई देने पहुंचने वाले लोगों का ताता लगा रहा। वर्तमान वह परिवार के साथ बर्रा गांव कानपुर में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed