{"_id":"60093d1f8ebc3e31d7010ecc","slug":"uproar-in-kanpur-of-farmers-going-to-orissa-to-join-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ीसा से आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसानों का कानपुर में हंगामा, प्रशासन पर नजरबंद करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ीसा से आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसानों का कानपुर में हंगामा, प्रशासन पर नजरबंद करने का आरोप
Thu, 21 Jan 2021 02:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
विरोध जताते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान बिल के विरोध में आंदोलन में शामिल होने उड़ीसा से दिल्ली जा रहे करीब 300 किसान कानपुर के रूमा स्थित आचार्य रघुवीर इंटर काॅलेज में रुके। यहां किसानों के रुकने की व्यवस्था प्रशासन ने कराई है। गुरुवार सुबह नब निर्माण किसान संगठन के किसान दिल्ली निकलने से पहले प्रशासन से डीजल की व्यवस्था कराने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
जिसपर प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि यूपी में प्रवेश करते ही परेशान किया जा रहा है, नजरबंद करके प्रशासन दुर्व्यवाहर कर रहा है। किसानों ने ढपली बजाकर विरोध जताया। यात्रा में लगभग तीस महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अक्षय कुमार ने बताया कि छह बसों से लगभग 300 किसान 15 जनवरी को भुवनेश्वर उड़ीसा से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार होते हुए किसानों ने बुधवार दोपहर यूपी के चंदौली बॉर्डर पर प्रवेश किया।
विज्ञापन
किसान दिल्ली चलो यात्रा के उत्तर प्रदेश प्रभारी हिमांशु तिवारी ने बताया कि हम लोगों को यूपी में प्रवेश करते ही परेशान किया जाने लगा। पुलिस व प्रशासन लगभग नजरबंद जैसे हालातों में किसानों को दिल्ली की तरफ नहीं बढ़ने दे रहा है। संगठन के आरोपो को मौके पर मौजूद एडीएम सिटी अतुल कुमार ने नकार दिया।