{"_id":"59bf665e4f1c1b8a688b534e","slug":"upheaval-in-samajwadi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘सुलग रहा सपा का ताना-बाना’, ये है असली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सुलग रहा सपा का ताना-बाना’, ये है असली वजह
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 20 Sep 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नए सिरे से गठन की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, दो धड़े में बंटे कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई है। ऊपर से नेताजी की तरफ से 21 को बुलाई गई बैठक नें आग में घी डालने का काम किया है। सबसे ज्यादा हलचल शिवपाल यादव के खेमे में देखी जा रही है।
कन्नौज में शिवपाल की तरफ से नई पार्टी की घोषणा का संकेत देने के बाद शहर में भी शिवपाल फैंस एसोसिएशन ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का कहना है कि नेताजी क्या फैसला लेंगे इसे लेकर कोई संकेत नहीं मिला है। सपा अपने तरीके से संगठन मजबूत करने में लगी है।

सपा का प्रदेश अध्यक्ष 23 सितंबर और राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 अक्टूबर को आगरा के सम्मेलन में चुना जाएगा। तय है कि प्रदेश अध्यक्ष फिर से नरेश उत्तम और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को बनाया जाएगा। कानपुर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का समर्थन सिर्फ अखिलेश यादव के साथ है।
ऐसे में नेताजी कोई भी फैसला लें, वह पार्टी के विपरीत नहीं होगा। सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद का कहना है कि नेताजी उनके संरक्षक हैं, वह जो भी फैसला लेंगे, कार्यकर्ताओं के हित में होगा। रविवार को कन्नौज के बाद शहर में शिवपाल यादव फैंस एसोसिएशन की बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी आशीष चौबे ने बताया कि उनके नेता शिवपाल यादव की तरफ से यह संकेत मिला है कि जल्द ही नया संगठन बनेगा।