{"_id":"68433b5a0ff031bc550f93bd","slug":"upcatet-fingerprints-will-be-taken-in-the-exam-matching-will-be-done-in-counseling-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1141018-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीकैटेट : परीक्षा में ली जाएगी अंगुलियों की छाप, काउंसलिंग में होगा मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीकैटेट : परीक्षा में ली जाएगी अंगुलियों की छाप, काउंसलिंग में होगा मिलान
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) में नकल रोकने के लिए कमर कस ली गई है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार एग्जाम के दौरान अभ्यर्थियों के अंगुलियों के निशानों को सुरक्षित कर लिया जाएगा। इनका मिलान काउंसलिंग के दौरान होगा। काउंसलिंग और परीक्षा के दौरान अंतर मिलने पर छात्र की परीक्षा निरस्त कर उस पर कार्रवाई की जाएगी।
यूपीकैटेट का आयोजन इस साल चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय करा रहा है। इस बार प्रदेश के 11 शहरों में परीक्षा होगी। इसके लिए कुल 42 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 11 और 12 जून को होगी। पहले दिन 26 केंद्र पर स्नातक पाठ्यक्रम और दूसरे दिन 10 केंद्र पर परास्नातक व पीएचडी की परीक्षा होगी। वहीं, दोपहर बाद छह केंद्र पर एमबीए पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा होगी।
इस परीक्षा के तहत प्रदेश की सभी पांचों कृषि विश्वविद्यालयों चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर, आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा गौतम बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
कुलसचिव डाॅ. पीके उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा के लिए अयोध्या, आगरा, मेरठ, बरेली, झांसी, लखनऊ, वाराणसी, बांदा, आजमगढ़, कानपुर, गोरखपुर में केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों के लिए पर्यवेक्षक और नोडल अधिकारी तय किए गए हैं। 11 और 12 जून को होने वाली परीक्षा में पहले दिन स्नातक पाठ्यक्रम और दूसरे दिन परास्नातक, पीएचडी और एमबीए पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा होगी।
कुलपति प्रो. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा के लिए पूरी तैयारी है। सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के साथ ही वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। जो भी परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे उनकी अंगुलियां के निशान सुरक्षित किए जाएंगे, जिनका मिलान काउंसिलिंग के समय किया जाएगा। गड़बड़ मिलने पर छात्र की परीक्षा तत्काल निरस्त कर दी जाएगी।
कोचिंग का प्रचार करने वाले कपड़े पहने तो नहीं मिलेगा प्रवेश
जो भी अभ्यर्थी किसी कोचिंग संस्थान अथवा किसी अन्य कंपनी का प्रचार करने वाले कपड़े, टीशर्ट, कैप पहनकर पहुंचेगा उसे केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा सुबह नौ बजे से होगी इसके लिए 45 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है।