फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   UP: Young man killed by attacking with a sharp weapon

UP: धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या, 10 मीटर दूर जाकर गिरी सिर की हड्डियां, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Tue, 02 Sep 2025 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Sep 2025 10:51 PM IST
सार

शहर कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर ई-रिक्शा की ड्राइविंग सीट पर शव मिला। हत्या के साथ दुर्घटना के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही।

विज्ञापन
UP: Young man killed by attacking with a sharp weapon
अंशुल यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम मार्ग पर ई-रिक्शा चालक की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे ई-रिक्शा पर ही ड्राइविंग सीट पर पड़ा मिला। घटना के समय उसके साथ मौजूद रहे परिचित की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस हत्या के साथ ही दुर्घटना के बिंदु पर भी जांच कर रही है। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने हरदोई बिलग्रम मार्ग पर राइस मिल के पास जाम भी लगा दिया। काफी देर समझाने के बाद भी जाम नहीं खुला। मृतक के परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन


मूलरूप से शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरगुज्जा निवासी अंशुल यादव (25) शहर के राधानगर में मां शारदा और बड़े भाई अनुज के साथ रहता था। शारदा के मुताबिक अंशुल गुरगुज्जा निवासी एक व्यक्ति का ई-रिक्शा किराये पर चलाता था। रोज की तरह मंगलवार सुबह लगभग 11:30 बजे निकला था। इसी बीच अंशुल का ममेरा भाई बालामऊ निवासी संदीप अपनी पत्नी के साथ घर आया था। संदीप को आधार कार्ड में संशोधन कराना था। संशोधन कराने के बाद अंशुल उसे शाम को लगभग साढ़े पांच बजे घर छोड़ गया था। एक घंटा तक और रिक्शा चला लेने की बात उसने मां से कही थी।
विज्ञापन


शाम लगभग साढ़े सात बजे कुछ लोगों ने अंशुल के बड़े भाई अनुज को बताया कि बिलग्राम रोड पर राइस मिल के पास सड़क किनारे अंशुल का ई-रिक्शा खड़ा है। अंशुल का शव भी ई-रिक्शा में ड्राइविंग सीट पर होने की बात उसने कही। इस पर अनुज मौके पर पहुंचा। शव देखकर पास ही स्थित अपने घर गया और मां को घटना के बारे में बताया। पहले यह लोग दुर्घटना समझते रहे लेकिन पास में जाकर देखने पर पता चला कि अंशुल के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंशुल की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में गुरगुज्जा से बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर आ गए। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना का पता चलने पर शहर कोतवाल संजय त्यागी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। घटनास्थल के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनके फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

10 मीटर दूर जाकर गिरी सिर की हड्डियां
जिस ई-रिक्शा में अंशुल का शव मिला उससे दस मीटर दूर तक उसके सिर की हड्डियां पड़ी मिलीं। हड्डियों के पांच टुकड़े मौके पर मिले। फॉरेंसिक टीम ने इन टुकड़ों के भी नमूने लिए हैं। जिस ढंग से यह टुकड़े मिले उससे लगता है कि बेदर्दी के साथ अंशुल के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। मौके पर हाथ के एक अंगूठे का हिस्सा भी पड़ा मिला है। हालांकि अंशुल का शव देखने पर उसके दोनों हाथ में कोई चोट नजर नहीं आई।

अंशुल के साथ में था एक शख्स, उसी की तलाश
अंशुल के साथ ई-रिक्शा में उसका कोई परिचित भी सवार था। पुलिस उसे तलाश रही है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि धारदार हथियार से वार किए जाने के दौरान अंशुल के परिचित के हाथ में चोट लगी है। आशंका जताई जा रही है कि जो अंगूठा मौके पर मिला है वह अंशुल के परिचित का ही है। पुलिस उसे तलाश रही है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि अंशुल के साथ मौजूद रहे शख्स के भाई तक पुलिस पहुंच गई है। ऐसे में घटना का खुलासा भी जल्द होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed