फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, Meteorological Department claims it will rain from Saturday

UP Weather Update: बंगाल की खाड़ी से फिर आ रहा बादलों का झुंड, मौसम विभाग का दावा शनिवार से होगी बारिश

Fri, 26 Aug 2022 11:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Aug 2022 11:37 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में शनिवार से तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से फिर बादलों का झुंड आ रहा है। इसके चलते तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
UP Weather Update, Meteorological Department claims it will rain from Saturday
मौसम का अपडेट - फोटो : फाइल

विस्तार

जलवायु परिवर्तन के असर से बादलों का झुंड अपने पुश्तैनी रास्ते बदल रहे हैं। इससे वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दायरा भी बदल रहा है। खासतौर पर उत्तर भारत में बारिश कम होने का अंदेशा पैदा हो गया है। कानपुर परिक्षेत्र में अभी तक इसी वजह से कम बारिश हुई  है।

विज्ञापन

इसके अलावा छितराई बारिश हो रही है। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जलवायु का परिवर्तन का असर अब मौसम के मिजाज पर साफ दिखने लगा है। एक तो कानपुर परिक्षेत्र समेत उत्तर भारत में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने में कमी आई है।
विज्ञापन

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से चलने के बाद  बादलों का झुंड बीच से ही गायब हो जा रहा है। निम्न दबाव का क्षेत्र इस इलाके में बहुत मजबूती के साथ नहीं बन पा रहा है। इसके अलावा बारिश कम हो रही है। कहीं बहुत तेज और कहीं बूंदाबांदी भर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून के सीजन में बादलों का पुराना रूट बंगाल की खाड़ी से बिहार, उत्तर प्रदेश, पूर्बी राजस्थान, पंजाब से अरब सागर रहा है। डॉ. पांडेय ने बताया इस बार इसमें बदलाव आया है। अब बादलों का झुंड बंगाल की खाड़ी से उड़ीसा, मध्यप्रदेश होते ही अरब सागर हो गया है।

बादल पहले पूर्बी राजस्थान से होकर जाते थे और अब दक्षिणी राजस्थान से होकर जा रहे हैं। इसके अलावा निम्न दबाव के क्षेत्र कमजोर बन रहे हैं। कानपुर परिक्षेत्र के संबंध में उन्होंने बनाया कि एक सिस्टम निकल गया है। अब अरब सागर से दूसरे सिस्टम आ रहा  है।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि बादल 27 अगस्त की रात में यहां पहुंचेंगे, लेकिन ये सिस्टम बीच में ही कहीं कमजोर पड़ सकता है। अगर यह समय से पहुंच गया, तो शनिवार से तेज बारिश हो सकती है।
 तापमान
अधिकतम-32.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-24.8 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed