फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, Days mercury will go up continuously, temperature will be higher than normal

UP Weather Update: अब सुबह-शाम की ठंड! लगातार ऊपर जाएगा दिन का पारा, सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान

Fri, 10 Feb 2023 10:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Feb 2023 10:09 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं, जिसका कारण जलवायु परिवर्तन है। फरवरी के आखिरी सप्ताह तक तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

विज्ञापन
UP Weather Update, Days mercury will go up continuously, temperature will be higher than normal
कानपुर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ठंड अब शाम से सुबह तक की रह गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान अब लगातार ऊपर जाएगा, जिससे गरमी बढ़ेगी। जलवायु परिवर्तन का असर अधिक होने से इस बार सामान्य से ज्यादा तापमान रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

इस महीने के आखिरी सप्ताह तक तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस बीच गुरुवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ पारा 28.4 और न्यूनतम में दो डिग्री की कमी के साथ तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले दो दिनों तक अभी पाकिस्तान और राजस्थान के बीच बने चक्रवात की वजह से हवा कमजोर है। चक्रवात के हटते ही उत्तर-पूर्वी हवाएं तेज होंगी, साथ में पारा भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह पारा पिछले वर्षों के फरवरी माह के सामान्य तापमान से अधिक हो सकता है। गुरुवार को हवा की रफ्तार 5.9 किमी प्रति घंटा रही, जो अगले सप्ताह 15 से 20 किमी तक जा सकती है। इससे तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा, जो बेहद परेशान करेगा।

फरवरी के आखिरी सप्ताह में सर्दी होगी खत्म
सुबह और रात में अभी लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है, जबकि दोपहर बाद तीखी धूप लोगों को थोड़ा परेशान कर रही है। यही वजह है कि कानपुर की सड़कों पर अब लोग बिना स्वेटर और जैकेट के भी नजर आने लगे हैं।

मौसम विभाग की मानें तो कानपुर में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोत्तरी होगी। करीब 20 से 25 फरवरी तक रात की सर्दी भी कम हो जाएगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कानपुर का मौसम समझना बेहद मुश्किल होता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed