फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, Clouds will start coming from this evening, soon there will be monsoon rains

UP Weather Update: आज शाम से आने लगेंगे बादल, जल्द होगी मानसूनी बारिश

Sun, 26 Jun 2022 09:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Jun 2022 09:56 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने का आहट हो गई है। प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून से कानपुर समेत कई जिलों में शाम से ही बादल आने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
UP Weather Update, Clouds will start coming from this evening, soon there will be monsoon rains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मानसूनी बारिश से पहले मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। शनिवार को दिनभर उमस ने परेशान किया, वहीं शाम को तेज हवाओं से मौसम बदल गया। हालांकि गर्मी से राहत लोगों को नहीं मिली है। पारा 40 के पार ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बादलों का डेरा रह सकता है। बंगाल की खाड़ी से हवाओं का आना शुरू हो गया है, जिसकी वजह से मानसून का मौसम धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। 

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 27 जून की शाम से बादल आने शुरू हो जाएंगे। अगले दिन बूंदाबांदी और देर से 29 और 30 के बीच मानसूनी बारिश तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश और तेज होगी। इस बार बारिश देर से हो रही है लेकिन आगे चलकर तेज हो सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम में दो डिग्री कमी आई है।

विज्ञापन

कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
यूपी में भीषण गर्मी और कारण उमस और चिपचिपी गर्मी बढ़ गई है। शनिवार सुबह से तेज धूप और फिर बादलों ने मौसम में उमस बढ़ा दी थी। मौसम विभाग ने पश्चिमी प्रदेश में अगले दो दिन तक साफ मौसम और पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के लिहाज से राजस्थान से होकर बंगाल की खाड़ी की ओर जाने वाली टर्फ लाइन के कारण हवा में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की पूरी उम्मीद है।

40.4 डिग्री, अधिकतम तापमान
25.8 डिग्री, न्यूनतम तापमान
80 प्रतिशत अधिकतम नमी
45 प्रतिशत न्यूनतम नमी

विज्ञापन

जून में पिछले वर्षों में बारिश (मिमी में)
2022 में  अभी तक 2.0 
2021 में   94.5
2020 में  97.4
2019 में  40.0
2018 में  63.4
2017 में  50.8
2016 में  113.4
2015 में  48.9
2014 में  25.3
2013 में  352.6
2012 में  4.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed