{"_id":"65a4e42521d9affb5002ffc0","slug":"up-weather-today-there-is-no-chance-of-getting-relief-from-cold-there-will-be-frost-along-with-mist-and-fog-2024-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather: 20 साल बाद सबसे ठंडी 14 जनवरी... कांप उठे शहरी; अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: 20 साल बाद सबसे ठंडी 14 जनवरी... कांप उठे शहरी; अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं
Mon, 15 Jan 2024 01:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:46 PM IST
सार
कानपुर में ठंड का कहर जारी है। सोमवार को भी कोहरे के साथ ठंड ने लोगों को परेशान किया। ठंड की वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। धुंध और कोहरा के साथ पाला भी पड़ेगा।
विज्ञापन
ठंड में स्कूल जाती लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी है। कानपुर परिक्षेत्र में रविवार को अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री गिरकर 14 पर आ गया। अधिकतम तापमान गिरने से दिन में भी शहरी कांपते रहे। इस बार ठंड के मामले में 14 जनवरी ने बीते 20 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। इससे पहले 2003 में अधिकतम तापमान नौ डिग्री पर आया था।
इसके बाद से 2023 तक 14 जनवरी को कभी तापमान 14 डिग्री नहीं आया। सीएसए के मौसम विभाग ने अभी दो-तीन दिन तक ऐसी ही सर्दी पड़ने का अनुमान जताया है। जेट स्ट्रीम हवाओं के ठंडक और नमी लाने से गलन बढ़ी है। इसके साथ ही एक के बाद दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल आ रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक सुबह और रात को घना कोहरा और धुंध रहेगी। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 14 जनवरी को वर्ष 2003 में अधिकतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम शून्य रहा है। उसके बाद इतना कम अधिकतम और न्यूनतम तापमान नहीं हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आने का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही जेट स्ट्रीम हवाएं नीचे आकर ढाई सौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही हैं। इसी कारण यूरोप की बर्फबारी की असर कानपुर परिक्षेत्र तक आ रहा है। यह स्थिति अभी बनी रहेगी। कानपुर मंडल सहित गंगा के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है।

अधिकतम और न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे
शनिवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को 14 पर आ गया। रात का न्यूनतम तापमान शुक्रवार और शनिवार को तीन डिग्री सेल्सियस रहा है। रविवार को यह तीन से बढ़कर 3.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। फिर भी रविवार को सामान्य औसत से अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। बादलों और कोहरे के चलते शीत लहरी से माहौल में गलन और बढ़ गई।

शीत दिवस
-अगर तापमान एक दिन में साढ़े तीन से छह डिग्री सेल्सियस के बीच गिरता है या अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर आ जाता है।

अति शीत दिवस
दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर आ जाए

कानपुर में दृश्यता शून्य
रविवार को कोहरे के कारण कानपुर में दृश्यता शून्य हो गई। सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक दृश्यता शून्य रही। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि शीत लहर के साथ कहीं दिन में अत्याधिक ठंड हो सकती है। कोहरे के घनत्व की वजह से दृश्यता का दायरा घटता-बढ़ता रहेगा।
14 जनवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान
वर्ष 2003: अधिकतम-9, न्यूनतम-0 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2004: अधिकतम-14.1, न्यूनतम-4 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2005: अधिकतम-23.8, न्यूनतम-9.7 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2006: अधिकतम-21, न्यूनतम-7 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2007: अधिकतम-25.2, न्यूनतम-8.2 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2008: अधिकतम-22.4, न्यूनतम-8.5 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2009: अधिकतम-23.4, न्यूनतम-9 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2010: अधिकतम-17, न्यूनतम-8.6 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2011: अधिकतम-25.4, न्यूनतम-7.6 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2012: अधिकतम-21.4, न्यूनतम-6.6 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2013: अधिकतम-23, न्यूनतम-7.7 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2014: अधिकतम-15.6, न्यूनतम-6.6 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2015: अधिकतम-17, न्यूनतम-5.3 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2016: अधिकतम-24.8, न्यूनतम-9.4 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2017: अधिकतम-20.2, न्यूनतम-3.7 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2018: अधिकतम-23.4, न्यूनतम-4.4 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2019: अधिकतम-21.6, न्यूनतम-7.3 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2020: अधिकतम-21.6, न्यूनतम-10.4 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2021: अधिकतम-19.4, न्यूनतम-4.8 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2022: अधिकतम-18.4, न्यूनतम-4.4 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2023: अधिकतम-23.4, न्यूनतम-8.2 डिग्री सेल्सियस