फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: Two interstate liquor smugglers arrested, English liquor worth 25 lakhs recovered

UP: दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

Mon, 18 Aug 2025 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Aug 2025 08:29 PM IST
सार

दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपी फरार हो गए। फर्जी नंबर प्लेट का पिकअप बरामद किया गया है।

विज्ञापन
UP: Two interstate liquor smugglers arrested, English liquor worth 25 lakhs recovered
पुलिस गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान से बिहार ले जाई जा रही 25 लाख की 103 पेटी शराब के साथ रविवार रात बकेवर पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से तीन आरोपी फरार हो गए। जांच में पता चला कि पकड़ी गई पिकअप कासगंज से चोरी की गई थी और उसका नंबर प्लेट भी फर्जी था।
विज्ञापन


एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कानपुर आगरा हाईवे पर एक होटल के पास एसओ विपिन मलिक पुलिस बल के साथ रविवार रात चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक पिकअप को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार पांच बदमाश भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दो आरोपियों पकड़ लिया, जबकि तीन फरार हो गए। आरोपियों ने अपने नाम मानवेंद्र उर्फ मन्नू निवासी छगनपुरा कोतवाली जनपद मथुरा, वर्तमान पता देहतोरा थाना सिकंदरा जनपद आगरा व अंकित उर्फ नेता निवासी ग्राम बखर थाना चौबिया बताए।
विज्ञापन


फरार साथियों के नाम पंकज उर्फ वीरभान चौहान निवासी नवादाखुर्द थाना लवेदी, नितिन तिवारी निवासी ताजगंज नगर (कमिश्नरेट आगरा), स्थायी पता थाना कोतवाली जनपद मथुरा, नंदकिशोर उर्फ नंदू निवासी मुरलीपुर थाना भरथना बताए। एसएसपी ने बताया कि कब्जे में ली गई पिकअप से 103 पेटी शराब मिली है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह भरतपुर राजस्थान से सस्ते दामों में शराब खरीदकर बिहार ले जाते हैं। वहां महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। एसएसपी ने बताया कि भरतपुर राजस्थान के थाना ओल के पास से करीब 103 पेटी अंग्रेजी शराब खरीदी थी। पूरा माल नितिन तिवारी दिलवाता है। इस काम की पूरी योजना पंकज व नंदकिशोर के साथ हम सभी ने मिलकर बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed