फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: Three smugglers arrested with ganja worth Rs 15 lakh

UP: 15 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से सस्ते दामों में खरीदकर आसपास के जिलों में बेचते थे

Mon, 03 Feb 2025 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Feb 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
UP: Three smugglers arrested with ganja worth Rs 15 lakh
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बसरेहर पुलिस ने पत्तापुरा अयारा पुलिया के पास नहर पटरी से एक डीसीएम पकड़ी है। डीसीएम से पांच प्लास्टिक के बोरों में 112.360 किग्रा गांज बरामद किया गया है। साथ ही तीन शातिर तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत लगभग 15 लाख रुपये की आंकी गई है।
विज्ञापन



पत्तापुरा अयारा पुलिया के पास नहर पटरी पर सोमवार दोपहर थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान भदामई की ओर से एक डीसीएम आती दिखाई दी। संदिग्ध मामला लगने पर डीसीएम को रोका गया। चालक समेत तीन लोग भागने लगे। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। डीएम की तलाशी में पांच प्लास्टिक के बोरे मिले। इनसे गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम चालक रंजीत सिंह (34) निवासी नंनदपुर थाना कुदरकोट औरैया, हेल्पर सोनू चौहान (38) निवासी देवीगंज थाना किशनी मैनपुरी, डीसीएम मालिक तेजप्रताप सिंह उर्फ आशीष चौहान निवासी असैंधी थाना किशनी मैनपुरी बताया। यह भी बताया कि वह गांव अपने साथियों के साथ उड़ीसा से सस्ते दामों में खरीदकर अपने गांव के आसपास के जिलों में बेच देते थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। एसएसपी ने बताया कि एसपी देहता सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में दो टीमों ने लगकर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें सीओ पहुप सिंह, एसओ समित चौधरी, एसओजी निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद शर्मा आदि शामिल हैं। टीमों को 15 हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू के खिलाफ अपहरण, लूट समेत 11 मुकदमें दर्ज हैं
पकड़े गए आरोपियों में से दो आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें से सोनू चौहान (38) निवासी देवीगंज थाना किशनी मैनपुरी सबसे बड़ा शातिर है। इसके लिए इकदिल, चौबिया, बसरेहर समेत कई साथानों में लूट, अपहरण, हत्या जैसी गंभीर धाराओं में करीब 11 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। रंजीत सिंह यादव निवासी नंनदपुर थाना कुदरकोट औरैया के खिलाफ भी अच्छलदा, बिधूना में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं।

 

गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए आरोपियों में दो बहुत शातिर अपराधी है। तीसरा भी उनके साथ पूरा साथ देकर काम करता था, लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया था। करीब 2019 से आरोपी अपराध से जुड़े हुए हैं।

गोरखपुर में उतारा था माल, अब जिले और एटा में करनी थी सप्लाई
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह उड़ीसा से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर चले थे। इन्होंने गोरखपुर में एक बड़ी खेप आपूर्ति के लिए उतार दी थी। अब जिले में और एटा समेत आसपास के जिलों में इन्हें बचे माल की आपूर्ति करनी थी। इनसे खरीद फरोख्त करने वाले तीन और आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed