{"_id":"6a8b5df0f62d5258ff09830e","slug":"up-t20-tickets-available-from-today-kanpur-news-c-362-1-ka11003-154860-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपी टी-20 के टिकट आज से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपी टी-20 के टिकट आज से मिलेंगे
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 28 अगस्त से शुरू होने वाले यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण के मुकाबलों के लिए टिकटों की ऑफलाइन बिक्री सोमवार से शुरू होगी। क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम के बाहर बॉक्स ऑफिस तैयार किया गया है। यहां 49 से 349 रुपये तक की टिकटें मिलेंगी।
महिलाओं के लिए आरक्षित बी गर्ल्स गैलरी का टिकट 49 रुपये में मिलेगा। बी जनरल, सी स्टाल और ई पब्लिक के टिकट 99 रुपये, बी बालकनी 149 रुपये, ए पवेलियन व पवेलियन ग्राउंड 200 रुपये और डी चेयर गैलरी 249 रुपये में उपलब्ध होंगे। न्यू प्लेयर पवेलियन, ए बालकनी, पवेलियन बालकनी और वीआईपी पवेलियन के टिकट 349 रुपये के होंगे। यूपी टी-20 लीग के गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि ग्रीन पार्क के बॉक्स ऑफिस के अलावा बाटू टेलीफोन प्वाइंट गोविंद नगर, लाजपत नगर, दबौली मोड़, सुरपाल टायर्स फजलगंज, गौरव फर्नीचर गोविंद नगर और एएस परफेक्ट चमनगंज से भी टिकट खरीदे जा सकेंगे। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री पहले से जारी है। ग्रीनपार्क में दूसरे चरण का पहला मुकाबला 28 अगस्त को काशी रुद्रास और नोएडा सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। कानपुर में कुल 12 मुकाबले प्रस्तावित हैं।