फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Politics, SP and PRSPA merged, workers were seen divided in front of Akhilesh and Shivpal

UP Politics: सपा-प्रसपा का विलय हुआ...बस नहीं मिले दिल, अखिलेश-शिवपाल के सामने बंटे दिखे कार्यकर्ता

Thu, 30 Mar 2023 12:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Mar 2023 12:12 PM IST
सार

Akhilesh and Shivpal: उत्तर प्रदेश में सपा-प्रसपा का विलय तो हो गया है, लेकिन कार्यकर्ताओं के दिल नहीं मिले हैं। कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान ही अखिलेश व शिवपाल यादव के सामने पार्टी के कार्यकर्ता बंटे दिखे।

विज्ञापन
UP Politics, SP and PRSPA merged, workers were seen divided in front of Akhilesh and Shivpal
अखिलेश व शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का विलय समाजवादी पार्टी में जरूर हो गया, लेकिन अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष को छोड़कर बाकी पदाधिकारियों के आपस में दिल नहीं मिल पाए हैं। एक दिन पहले शहर आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल यादव से मिलने पहुंचे लोगों में यह मनमुटाव नजर भी आया।

विज्ञापन

कानपुर महानगर, ग्रामीण और देहात इकाई की बात करें तो यहां पर सपा ने तीन दिन पहले ही नए जिलाध्यक्ष मनोनीत किए हैं। चर्चा थी कि महानगर और ग्रामीण में किसी एक इकाई में सपा के पुराने कार्यकर्ता को और दूसरी इकाई में प्रसपा के किसी वरिष्ठ पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

दोनों पार्टियों के विलय से पहले अकेले प्रसपा की महानगर इकाई में कार्यकारिणी की संख्या 90 से अधिक थी। 72 पदाधिकारी मुख्य इकाई में बाकी फ्रंटल इकाई में रखे गए थे। यही स्थिति ग्रामीण इकाई में भी रही है। अब ये सभी पदाधिकारी असमंजस में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने प्रसपा के जिलाध्यक्ष को बुलाया
एक दिन पहले लाजपत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव को इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने बिना देरी किए प्रसपा के महानगर जिलाध्यक्ष रहे आशीष चौबे को मंच पर बुलाकर कार्यकर्ताओं के अंदर चल रहे असमंजस को दूर करने और लखनऊ आकर मिलने को कहा।

प्रसपा के कार्यकर्ताओं को मिल सकती है नई जिम्मेदारी
इस दौरान मंच पर शिवपाल यादव भी मौजूद थे। दरअसल आने वाले दिनों में नगर निकाय और लोकसभा चुनाव भी है, ऐसे में कहा जा रहा है कि जल्द ही प्रसपा से सपा में आए वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। अब देखना ये होगा कि दोनों पार्टियों कैसे अपने कार्यकर्ताओं में तालमेल बैठा पाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed