फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Police Exam 2024, Police arrested two candidates for giving exam by showing younger age in marksheet

UP Police Exam 2024: मार्कशीट में कम उम्र दिखाकर दे रहे थे परीक्षा, पुलिस ने दो अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Aug 2024 10:37 AM IST
सार

Kanpur News: कोतवाली पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा में कूचरचित दस्तावेजों से परीक्षा देने जा रहे अभयर्थी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहली बार हाईस्कूल में 1995 और दूसरी बार 2000 जन्म का साल दिखाया था।

विज्ञापन
UP Police Exam 2024, Police arrested two candidates for giving exam by showing younger age in marksheet
अभ्यर्थी योगेश सारस्वत - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कोतवाली पुलिस ने अधिक उम्र होने के बावजूद डीएवी इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए प्रवेश लेने की कोशिश करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को परीक्षा के पहले दिन युवक कॉलेज के भीतर जा रहा था, तभी वहां पहले से तैनात पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। फीलखाना थाने में तैनात दरोगा की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित दूसरी पाली की परीक्षा में एक अभ्यर्थी की उम्र अधिक है, लेकिन कम दिखाकर परीक्षा देने आ रहा है। सोशल मीडिया में भी यह खबर वायरल हो रही थी। जैसे ही यह अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचा, गेट ड्यूटी पर तैनात फीलखाना थाने के दरोगा रजनीश पाल ने दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में अभ्यर्थी ने अपना नाम मथुरा के जमुनापार थानाक्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी योगेश सारस्वत बताया। योगेश ने वर्ष 2010 में मथुरा के जमुनापार स्थित सोबरन सिंह इंटर कालेज से हाईस्कूल की परीक्षा दी। इसमें जन्मतिथि 10 जनवरी 1995 लिखी थी। हालांकि उम्र छुपाने के लिए दूसरी बार 2016 में हरदय सिंह इंटर कालेज नूरपुर थाना बल्देव मथुरा से हाईस्कूल की परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज आदि में रिपोर्ट दर्ज
इसमें जन्मतिथि एक जनवरी 2000 लिखी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दरोगा की तहरीर पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार व उनका इस्तेमाल करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घाटमपुर के छात्र को परीक्षा देने दी, फिर किया गिरफ्तार
वहीं ललितपुर के पीएन इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में परीक्षा देने पहुंचे घाटमपुर के अवधेश यादव को पकड़ा गया है। गेट पर दस्तावेजों की चेकिंग के दौरान अधिकारियों को उसकी उम्र को लेकर शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर अभय नारायण राय ने अवधेश को हिरासत में ले लिया।

फार्म आठ भरवाकर परीक्षा दिलवाई
इसके बाद युवक की मार्कशीट की जांच की गई, तो पता चला कि उसने हेराफेरी करके कम आयु लिखाई। फिर पुलिस ने उससे फार्म आठ भरवाकर परीक्षा दिलवाई और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed