{"_id":"5d57c4288ebc3e89a076c7cb","slug":"up-police-constable-jumped-into-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में तैनात सिपाही ने गंगा नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में तैनात सिपाही ने गंगा नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान
Sat, 17 Aug 2019 02:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
गंगा नदी में सिपाही ने लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के शुक्लागंज स्थित गंगा पुल से शनिवार को लखनऊ निवासी एक सिपाही ने नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद कुछ गोताखोरों ने शोर सुनकर सिपाही को नदी से बाहर निकला।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया है। सिपाही का नाम अभय सिंह बताया गया है। वह लखनऊ बख्शी तलाब का रहने वाला है।
विज्ञापन
सिपाही कानपुर पुलिस लाइन में तैनात है। डॉक्टरों ने सिपाही की हालत गंभीर बताकर उसे शुक्लागंज सीएचसी से कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर किया है।