फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police brutally beating man and he died

भाइयों में मामूली विवाद पर छोटे भाई को उठाकर ले गई पुलिस, बेरहमी से की पिटाई घर लौटी लाश

Tue, 21 May 2019 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 21 May 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
up police brutally beating man and he died
पुलिस की पिटाई से युवक की मौत के बाद पीठ पर निशाना दिखाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में भाइयों में मामूली विवाद पर ठठिया थाने की औसेर चौकी के पुलिसकर्मियों ने एक युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने ठठिया पुलिस चौकी प्रभारी, दो सिपाही समेत पांच के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया और आरोपी चौकी इंचार्ज और सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। ठठिया थाना क्षेत्र की औसेर चौकी क्षेत्र के गांव बथुईया निवासी रामरतन के बड़े बेटे देवेंद्र का छोटे भाई रावेंद्र से भूसे के बंटवारे को लेकर चार दिन से विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो गई। देवेंद्र ने चौकी पुलिस से रावेंद्र की शिकायत की। सोमवार दोपहर चौकी पुलिस दोनों भाइयों को चौकी ले गई। शाम को पुलिस ने देवेंद्र को छोड़ दिया।
विज्ञापन


 

दो सिपाही युवक को बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंक कर चले गए

up police brutally beating man and he died
पिता की मौत के बाद रोते बिलखते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
इस पर रावेंद्र की पत्नी राजा बेटी औसेर चौकी पहुंचीं। आरोप है कि चौकी में प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव, सिपाही सचिन और सिपाही प्रवीन कुमार रावेंद्र को बेरहमी से पीट रहे थे। पत्नी राजा बेटी के मना करने पर चौकी प्रभारी ने उसे गाली-गलौज कर भगा दिया। शाम करीब छह बजे दो सिपाही और बाबा योगेंद्र व जितेंद्र बाइक से बेहोशी की हालत में रावेंद्र को घर के बाहर फेंक कर चले गए। थोड़ी ही देर में रावेंद्र की मौत हो गई। इसके बाद राजा बेटी ने हंगामा शुरू कर दिया।  

मामले की जानकारी पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने पूछताछ कर की। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव, सिपाही सचिन, प्रवीन के साथ ही बाबा योगेंद्र और जितेंद्र निवासी अज्ञात के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दी।

 

पत्नी ने की पति को छोड़ने की विनती तो पुलिस ने डांट कर भगाया

up police brutally beating man and he died
पति की मौते की खबर सुन बेसुध हो गई पत्नी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी सलोनिया के नेतृत्व में वीडियोग्राफी के साथ डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. श्रीनाथ ने पोस्टमार्टम किया। मृतक की पत्नी राजा बेटी ने बताया कि उसकी आंखों के सामने पुलिस वालों ने पति की बेरहमी से पिटाई की। हाथ जोड़कर पति को छोड़ने की बात कही तो पुलिसवालों ने चालान करने के लिए थाने ले जाने की बात कहकर उसे गालियां देते हुए भगा दिया।

 एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चौकी इंचार्ज औसेर और दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच तिर्वा कोतवाली में तैनात निरीक्षक अशोक कुमार को सौंपी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed