फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Pickup trampled mother and son returning from morning walk, death

UP: मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे मां- बेटे को पिकअप ने रौंदा, मौत से मचा कोहराम, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

Sun, 01 Dec 2024 11:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Dec 2024 11:17 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने रसूलाबाद झींझक मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
UP: Pickup trampled mother and son returning from morning walk, death
सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के झिंझक कस्बा में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर लौटे मां- बेटे को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। पिकअप के साथ करीब 30 मीटर तक घिसटने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां की रसूलाबाद सीएचसी से हैलट ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने रसूलाबाद झींझक मार्ग पर पेड़ की टहनियां डालकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारी परिजनों को शांत करवाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


झींझक निवासी नीलम (45) रविवार सुबह पांच बजे के करीब बेटे हेमंत उर्फ लालू (18) व बेटी नैंसी (21) के साथ मॉर्निंग वॉक पर गईं थीं। 5:40 बजे के करीब वह घर लौट आए। नैंसी घर का ताला खोल रही थी। जबकि मां- बेटे सड़क किनारे खड़े होकर दरवाजा खुलने का इंतजार कर रहे थे। तभी रसूलाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार पिकअप ने मां- बेटे को रौंद दिया। बेटा पिकअप में फंसकर करीब 30 मीटर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करने के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। परिजन महिला को सीएचसी रसूलाबाद लेकर गए। वहां से हैलट ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने भी दम तोड़ दिया। हादसे से नाराज परिजनों ने बेटे का शव रखकर व घटना स्थल के पास पेड़ की टहनियां डालकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी संजय गुप्ता परिजन को शांत करवाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed