फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP Nikay Chunav, CM Yogi enumerates development works in Banda, water will reach every house, sewer line will

UP Nikay Chunav: बांदा में CM योगी ने गिनाएं विकास के कार्य, बोले- हर घर में पहुंचेगा पानी, सीवर लाइन बिछेगी

Tue, 09 May 2023 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 May 2023 03:02 PM IST
सार

CM Yogi@Banda:  कानपुर के बाद बांदा पहुंचे सीएम योगी ने अपने उम्मीदवार के पक्ष में जनता से वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने विकास के कार्यों को गिनाया। सीएम ने कहा कि माफिया राज समाप्त हो गया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से वाहन फरार्टा भर रहे हैं।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav, CM Yogi enumerates development works in Banda, water will reach every house, sewer line will
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। लिहाजा सीएम योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ रैलियां हो रही है। मुख्यमंत्री मंगलवार को बुंदेलखंड में चुनाव को लेकर हुंकार भर रहे हैं। इसके तहत कानपुर के बाद सीएम योगी बांदा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

विज्ञापन

यहां सीएम योगी ने भाजपा उम्मीदवार के लिए जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि महर्षि बाम की पावन धरा को नमन। महाराणा प्रताप की जयंती है। आज हमारा बुंदेलखंड उस कहानी को आगे बढ़ा रहा है। बुंदेलखंड की बात हो या बांदा की बात 2017 से पहले रोजगार नहीं था।
विज्ञापन

माफिया राज समाप्त, एक्सप्रेसवे से फर्राटा भर रहे हैं वाहन
बुंदेलखंड की पहचान खतरे में थी। मैं जब पहली बार यहां आया, तो जन प्रतिनिधियों ने कहा था कि दो बातें जरूरी हैं, एक विकास और दूसरा माफिया राज समाप्त करना है। हमारे जन प्रतिनिधियों की सक्रियता से माफियाराज समाप्त हो गया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से वाहन फर्राटा भर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह में हर घर में नल से पहुंचेगा पानी
पहले बुंदेलखंड में पानी गगरी से पांच किमी तक जाना पड़ता था। अगले चार माह में पूरे बंदेलखंड में हर घर नल योजना से पानी पहुंचेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री ने पहले की है। बुंदेलखंड के सभी घरों में अगले चार माह में हर घर नल जल योजना से पानी पहुंचेगा।

जल्द ही बिछेगी सीवर लाइन
योजना से एक करोड़ घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। पिछली बार जब बांदा आया था, तो सदर विधायक से बांदा को साफ सुथरा करने की बात कही थी। पहले नगर में घुसते ही कूड़े के ढ़ेर थे। पहले नगर की पहचान कूड़े के ढोरों से थी। आज स्वच्छता से पहचान है। नगर पालिका में सीवर लाइन भी बिछेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed