फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Nikay Chunav 2023, Voting for the second phase today, understand the equation of Kanpur division

UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण की वोटिंग आज, मतदाता तय करेंगे भविष्य, समझें कानपुर मंडल का समीकरण

Thu, 11 May 2023 05:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 May 2023 05:06 AM IST
सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के अंतिम चरण के लिए आज मतदान है। राज्य की सात नगर निगम, 95 नगर पालिका और 267 नगर पंचायत सीटों पर मुकाबला है। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान कानपुर मंडल की सीटों पर रहेगा, जहां कई दिग्गजों की साख दांव पर है।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023, Voting for the second phase today, understand the equation of Kanpur division
मतदाता (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी निकाय चुनाव की दूसरे चरण की वोटिंग आज है, जिसमें दिग्गजों की साख प्रतिष्ठा पर है। कानपुर मंडल में कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरेया, हमीरपुर और महोबा में मतदान है। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम को छह बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। 13 तारीख को चुनाव परिणामों की घोषणा होगी। इससे पहले मंडल के समीकरण को समझिए।

विज्ञापन

कानपुर: 22.17 लाख मतदाता करेंगे मतदान, 110 पार्षदों और एक महापौर
नगर निगम क्षेत्र के कुल 2217517 मतदाता 110 पार्षदों और एक महापौर के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार सुबह आठ बजे से नवीन गल्ला मंडी से रवाना हो गई थीं। मतदान के लिए जिले को 29 जोन में बांटा गया है। जिले में एक नगर निगम, दो नगर पालिका परिषद और दो नगर पंचायतों में 22 लाख 87 हजार 490 मतदाता हैं।
विज्ञापन

मतदान के बाद ईवीएम व मतपेटियां नवील गल्ला मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। इसके बाद 13 मई को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रेक्षक की उपस्थित में मतदान कर्मियों का तीसरा रेंडमाइजेशन हुआ। नगर निगम के 110 वार्डों के लिए 530 मतदान केंद्रों पर 1752 मतदान स्थल बनाए गए हैं। महापौर के 13 प्रत्याशियों और 851 पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर देहात: 2.43 लाख मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला,  अध्यक्ष के 146 और सदस्य के 1054 प्रत्याशी
जिले में 13 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के 146 और 190 वार्डों में सदस्य लिए सद 1054 प्रत्याशी मैदान में हैं। 130 मतदान केंद्र के 288 मतदेय स्थलों पर गुरुवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। कुल 243082 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में गुरुवार को होने वाले निकाय चुनाव के लिए कलक्ट्रेट परिसर से बुधवार को 80 बसों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं।

यहां निकायवार काउंटर बनाए गए थे। इसके साथ ही मतपेटी प्राप्त करने के लिए अलग काउंटर बने थे। गर्मी के मौसम में कार्मिकों को परेशानी न हो इसके लिए यहां ठंडे पेयजल का इंतजाम किया गया था। मोबाइल शौचालय व छाया के लिए टेंट लगाए गए थे। किसी कार्मिक को स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर तत्काल उपचार मुहैया कराया जा सके इसके लिए मेडिकल टीम मुस्तैद रही। यहां मेडिकल टीम के लिए अलग काउंटर बनाया गया था।

औरैया: 1.79 लाख मतदाता तय करेंगे निकाय की सरकार
जिले में 179550 मतदाता 207 मतदेय स्थलों पर मताधिकार का प्रयोग कर सात नगरीय निकायों की सरकार तय करेंगे। सुबह सात बजे से मतदान होगा। एक नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में 80 अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मैदान में है। इसके साथ ही 104 वार्ड के 526 सभासद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शाम छह बजे के बाद मतपेटियों में कैद हो जाएगा। सातों नगरीय निकायों का 13 मई को परिणाम आएगा।

जिले में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इनमें से औरैया नगर पालिका, दिबियापुर, फफूंद,अटसू, बाबरपुर-अजीतमल, बिधूना, अछल्दा नगर निकाय शामिल हैं। इनमें कुछ जगह काफी दिलचस्प मुकाबला है। मतदाताओं के रुझान भी प्रत्याशी नहीं समझ पा रहे हैं। कई जगह तो चुनावी रेस में नए चेहरे है। जिनको लेकर राजनीतिक विशेषज्ञों की गणित उलझी हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मतदान कार्मिकों से कहा गया है कि हर हाल में सुबह सात बजे से मतदान शुरू करा दिया जाना है।

बांदा: दो नगर पालिका परिषद आर छह नगर पंचायतों में वोटिंग
जिले में दूसरे चरण में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए गुरुवार (11 मई) को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में कुल आठ अध्यक्ष और 116 सदस्य पद पर चुनाव होना है। बुधवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 278 पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर पहुंचकर कमान संभाल ली। 107 मतदान केंद्र और 278 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

निकाय चुनाव मतदान के लिए बुधवार को ही पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। इसके लिए काफी संख्या में मतदान कर्मी रवानगी स्थल पर सुबह ही पहुंच गए। दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्य पद पर चुना होना है। लगभग ढाई लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर 278 पोलिंग पार्टियां रवानगी स्थल पर पहुंच गईं। चुनाव कराने के लिए करीब 10 फीसदी अतिरिक्त पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं।

फर्रुखाबाद: 39.95 लाख मतदाता डालेंगे वोट, दो नगरपालिका और सात नगर पंचायत
जिले की नगरपालिका और नगर पंचायतों के मतदाता गुरुवार को अपने अधिकार की मुहर लगाकर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जनपद में दो नगरपालिका व सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 150 और सभासद पद पर 974 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों की ताकत देखने वाले भाग्यविधाता अब अपनी शक्ति दिखाएंगे।

जनपद में दो नगर पालिका व सात नगर पंचायतों में 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटन के साथ प्रचार तेज हो गया था। इस बीच अध्यक्ष पद के दावेदारों ने पूरे निकाय क्षेत्र में, जबकि सभासद प्रत्याशियों ने अपने वार्ड में जनाधार पाने के लिए ताकत झोंकी। सभी दावेदार अपने प्रतिद्वंदियों को ताकत का एहसास कराते रहे। अब निर्णय लेने का समय मतदाताओं का है। उनके हाथ में प्रत्याशियों का भाग्य है।

हमीरपुर: तीन नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में मतदान
जिले की तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए आज मतदान होगा। सभी निकायों के कुल 2,00311 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान गुरुवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। अध्यक्ष पद के 100 व सदस्य पद के 830 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज मतपेटियों में कैद हो जाएगा। जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने को प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जिले को 11 जोन व 27 सेक्टरों में बांटा गया है। सातों निकायों में 86 मतदान केंद्र व 252 बूथ बनाए गए है। इसमें प्रत्येक निकाय में एक सखी बूथ भी शामिल है। जिले के सात निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 100 प्रत्याशी व 123 वार्डों में सदस्य पद के लिए 829 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। गोहांड नगर पंचायत के एक वार्ड से सदस्य पद का एक निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

महोबा: 1,48,198 मतदाता करेंगे 507 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
जिले में 1,48,198 मतदाता 186 मतदेय स्थलों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर पांच नगरीय निकायों की सरकार तय करेंगे। गुरुवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा। अध्यक्ष पद की पांच सीटों के लिए 48 जबकि सभासद की 90 पदों के लिए 459 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद होगा। 13 मई को मतगणना के बाद परिणाम आएगा।

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर एक दिन पहले ही व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। जिले में पांच नगरीय निकायों के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए चुनाव हो रहा है। द्वितीय चरण में होने वाले मतदान के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियों को सभी सामग्री समेत मतदेय स्थल रवाना किया गया।

कन्नौज: दो नगर पालिका व चार नगर पंचायतों में 1,57,697 मतदाता
नगर निकाय चुनाव के तहत गुरुवार को होने वाले मतदान में दो नगर पालिका व चार नगर पंचायतों में 1,57,697 मतदाता है। कड़ी धूप में नवीन मंडी स्थल से मतदान प्रक्रिया कराने के लिए दोपहर बाद तक 193 पोलिंग पार्टियों को उनके बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। नवीन मंडी स्थल से सुबह से ही पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की तैयारी शुरू हो गईं। सीडीओ आरएन सिंह ने बताया कि सभी निकायों में रिजर्व में भी पोलिंग पार्टियों को रखा गया है।

इससे आवश्यकता पड़ने पर कार्मिकों की कमी न होने पाए और मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से कराई जा सके। नगर पालिका छिबरामऊ में 57,990, नगर पालिका गुरसहायगंज में 42,050, नगर पंचायत तालग्राम में 10,448, नगर पंचायत सौरिख में 12,682, नगर पंचायत सिकंदरपुर में 8,053, नगर पंचायत समधन में 26,474 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed