{"_id":"64366782f178c0d3710a3996","slug":"up-nikay-chunav-2023-sp-can-also-bring-mayor-candidate-from-outside-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav 2023: सपा बाहर से भी ला सकती है महापौर का प्रत्याशी, इन लोगों के संबंध में अखिलेश ने लिया फीड बैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav 2023: सपा बाहर से भी ला सकती है महापौर का प्रत्याशी, इन लोगों के संबंध में अखिलेश ने लिया फीड बैक
Wed, 12 Apr 2023 01:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:41 PM IST
सार
सपा के महानगर अध्यक्ष फजल महमूद के मुताबिक महापौर के लिए 10 आवेदन आए हैं। इनमें संगठन की नेताओं के नाम भी हैं। इसके साथ ही पार्टी की एक विधायक की पत्नी का नाम भी है। इन सभी आवेदनों को हाई कमान के समक्ष पेश किया जाना है। लेकिन पार्टी अन्य स्तर से भी इस पर काम कर रही है। सपा ने अभी तक महापौर का एक भी चुनाव नहीं जीता है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में सपा इस बार महापौर के लिए बड़े चेहरे की तलाश में है। सपा मुखिया पार्टी के नेताओं से सीधे फीड बैक ले रहे हैं। उन्हें अलग-अलग नाम सुझाए जा रहे हैं। सपाइयों का कहना है कि यह भी हो सकता कि किसी बड़े चेहरे को बाहर से लाया जाए। एक-दो नामों के संबंध में सपा मुखिया ने फीड बैक लिया है लेकिन बात नहीं बन पाई। सपाइयों में चर्चा है कि विधायक इरफान सोलंकी की मां का नाम भी नेताओं ने सुझाया है।
विज्ञापन
इस संबंध में सपा हाई कमान ने फीड बैक भी लिया था। इसके अलावा एक मंत्री की पत्नी का नाम भी लिया जा रहा है। यह उम्मीदवार लखनऊ से यहां भेजी जाएंगी। सपा के महानगर अध्यक्ष फजल महमूद के मुताबिक महापौर के लिए 10 आवेदन आए हैं। इनमें संगठन की नेताओं के नाम भी हैं। इसके साथ ही पार्टी की एक विधायक की पत्नी का नाम भी है।
विज्ञापन
इन सभी आवेदनों को हाई कमान के समक्ष पेश किया जाना है। लेकिन पार्टी अन्य स्तर से भी इस पर काम कर रही है। सपा ने अभी तक महापौर का एक भी चुनाव नहीं जीता है। प्रदेश में सपा सरकार के होते हुए भी महापौर के चुनाव में पार्टी को सफलता नहीं मिली। वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान का कहना है कि इस बार पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी। हाई कमान प्रत्याशी का नाम तय करेगा, उसी को सब मिलकर चुनाव लड़ाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने 13 तक मांगी मेयर के दावेदारों की सूची, पार्टी जिताऊ प्रत्याशियों पर लगाएगी दांव