फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP news : States first Zika dedicated hospital to be built in Kanpur

यूपी : प्रदेश का पहला जीका डेडीकेटेड हॉस्पिटल कानपुर में बनेगा, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Thu, 11 Nov 2021 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Nov 2021 12:31 AM IST
सार

गर्भधारण आयु वर्ग की सभी महिलाओं की होगी स्क्रीनिंग। हर महीने होगा गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड।

विज्ञापन
UP news : States first Zika dedicated hospital to be built in Kanpur
जीका वायरस - फोटो : iStock

विस्तार

प्रदेश का पहला जीका डेडीकेटेड सेंटर कानपुर में बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को केडीए सभागार में अधिकारियों के साथ जीका समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अलग जीका डेडीकेटेड हॉस्पिटल बनाएं, जिससे रोगियों को ढंग से उपचार मिले। 

विज्ञापन


इसके साथ ही गर्भधारण आयु वर्ग की हर शादीशुदा महिला की स्क्रीनिंग कराने के लिए उन्होंने निर्देश दिए और कहा कि गर्भवती का हर महीने अल्ट्रासाउंड किया जाए। इस मौके पर विधायकों ने मुख्यमंत्री से फॉगिंग न होने की शिकायत भी की।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने जीका की रोकथाम के लिए नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों को जोनों में बांटकर फॉगिंग करने और सर्वेलांस बढ़ाने के सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह को निर्देश दिए और चकेरी क्षेत्र में विस्तृत सैंपलिंग के लिए कहा। सोर्स रिडक्शन पर भी जोर दिया। इस मौके पर घाटमपुर विधायक उपेंद्र पासवान ने फॉगिंग न होने की शिकायत की और बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि दीपावली पर ही फॉगिंग और सफाई कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि कॉलेज में जीका की जांच शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि से जीका और डेंगू में फर्क पूछा। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों में एनजीओ के जरिये जीका से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएं। 


इस मौके पर डीएम विशाख जी. ने जीका की ताजा स्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. वीबी सिंह, कार्डियोलॉजी निदेशक डॉ. प्रोफेसर विनय कृष्णा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed