फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Neha Sharma was made the new District Magistrate of Kanpur, District Magistrate Visakh ji moved in close proximity to power

यूपी: नेहा शर्मा बनाई गईं कानपुर की नई जिलाधिकारी, सत्ता से नजदीकी में चले गए जिलाधिकारी विशाख जी

Sun, 23 Jan 2022 02:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Jan 2022 02:37 AM IST
विज्ञापन
UP: Neha Sharma was made the new District Magistrate of Kanpur, District Magistrate Visakh ji moved in close proximity to power
नेहा शर्मा डीएम कानपुर - फोटो : amar ujala

कानपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शनिवार को चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी विशाख जी. को हटा दिया है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री से निकटता होने की वजह से उनका स्थानांतरण किया गया है। कानपुर में उनका कार्यकाल मात्र 121 दिन का रहा।

विज्ञापन


उन्होंने 23 सितंबर 2021 को यहां ज्वाइन किया था। उनकी जगह पर नेहा शर्मा को कानपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वे रविवार को आकर कार्यभार संभालेंगी। कानपुर जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त होने से पहले विशाख जी. मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त थे। तीन दिन पहले चुनाव आयोग की तरफ से विधानसभा चुनाव को लेकर वर्चुअल मीटिंग की गई थी।
विज्ञापन


उस दौरान भी स्थानांतरण जैसी कोई बात और वजह सामने नहीं आई थी। माना जा रहा कि किसी विपक्षी दल ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि वे मुख्यमंत्री के खास हैं। इसके बाद यह फैसला लिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य क्षेत्रों के लोगों में विशाख जी. की छवि काफी अच्छी और बेबाक बताई जा रही है। ऐसे में उनको इस तरह हटाया जाना किसी के समझ में नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रह चुकी हैं नेहा शर्मा
नेहा शर्मा 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। नेहा शर्मा की पहली पोस्टिंग 2012 में बागपत में बतौर एसडीएम हुई थी। 2013 में सदर तहसील कानपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्नाव में सीडीओ और फिरोजाबाद में डीएम रह चुकी हैं। नेहा शर्मा मूलरूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed