फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP MLC elections 2022, Shivpal Yadav casts his vote in saifai

एमएलसी चुनाव: शिवपाल यादव ने कहा- जल्द ही उचित समय आने वाला है, आपके सामने सबकुछ आ जाएगा

Sat, 09 Apr 2022 07:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Apr 2022 07:25 PM IST
सार

जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान करने सैफई ब्लाक में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने कहा उचित समय आने वाला हैं। वोट किन मुद्दों पर किया ये पूछे जाने पर उनका कहना था कि मतदान गुप्त होता है। 

विज्ञापन
UP MLC elections 2022, Shivpal Yadav casts his vote in saifai
मतदान करने केंद्र पहुंचे शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा फर्रुखाबाद स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव के लिए शनिवार सुबह से ही मतदान जारी है। निकाय प्रतिनिधियों ने अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदान किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सैफई में मतदान किया। मतदान करने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उचित समय आने वाला है। उन्होंने मतदान किन मुद्दों पर किया है, इस पर शिवपाल ने कहा कि मतदान तो गुप्त होता है।

विज्ञापन


बता दें कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बहुत दिनों से अनबन चल रही है। शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी की विधायक दल की बैठक में न बुलाये जाने से नाराज चल रहे हैं। हालांकि उन्हें सहयोगी दलों की बैठक में बुलाया गया था, लेकिन उसमें वे नहीं गए थे। इसके चलते उनके भाजपा में जाने की चर्चा बड़े जोरों से उठ रहीं थी। 

विज्ञापन

तब होती है घर में महाभारत
शिवपाल सिंह यादव ने इटावा के ताखा ब्लाक में एक गांव में चल रही भागवत में कहा था, कि जब व्यक्ति अपने और पराये की पहचान भूल जाता है तब घर में महाभारत होती है। हालांकि बाद में शिवपाल सिंह यादव मीडिया से बचते रहे। शनिवार को एमएलसी चुनाव में सैफई में मतदान के बाद उन्होंने पत्रकारों से बहुत संक्षिप्त बात की। उन्होंने कहा कि उचित समय आने वाला है। समय आने पर घोषणा करेंगे। उन्होंने भाजपा में जाने के सवाल पर कहा कि जो भी होगा, सभी को सूचना दी जाएगी।  उन्होंने मतदान किन मुद्दों पर किया है, इस पर उन्होंने कहा कि मतदान गुप्त होता है, और हमने मतदान किया है।



गौरतलब है कि इटावा फर्रुखाबाद सीट से भाजपा से प्रांशुदत्त द्विवेदी और समाजवादी पार्टी से हरीश यादव चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर काफी कड़ी टक्कर बताई जा रही है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है। उन्होंने स्वयं यहां पर चुनाव प्रचार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed