फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Minor accused arrested for raping innocent in Fatehpur

यूपी: फतेहपुर में मासूम से दुष्कर्म में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, अगवा कर किया था गंदा काम

Thu, 19 Nov 2020 10:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 19 Nov 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
UP: Minor accused arrested for raping innocent in Fatehpur
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गुरुवार सुबह 6:00 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की धरपकड़ में सर्किल के चार थानों की फोर्स लगी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 6 साल की बच्ची बुधवार को जंगल गई थी।
विज्ञापन


जहां गांव के ही एक 13 साल का लड़का बच्ची को अगवा कर पुआल के ढेर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर बच्ची की बहन पहुंच गई, तभी आरोपी  गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला था।
विज्ञापन


बेहाल हालत में बहन बच्ची को लेकर किसी तरीके से घर पहुंची।परिजन बच्ची की बिगड़ी हालत देखकर घबरा गए और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू की थी। पूरी रात छापेमारी के दौरान आरोपी का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 3:00 बजे कल्याणपुर, औग, बकेवर का पुलिस फोर्स पहुंचा। बिंदकी और अन्य थानों की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को जंगल से पकड़ा गया। एसपी प्रशांत वर्मा वर्मा ने बताया आरोपी को पकड़ा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed